मनोरंजन

’33 साल की मेहनत…’, पहला नेशनल पुरस्कार जीतने पर पट्टी बंधे हाथ के साथ Shahrukh Khan ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

National Awards 2025: फिल्म जगत में भारत के सबसे बड़े प्रतिष्ठित सम्मान में से एक ’71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड-2023′ का ऐलान हो गया है. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और विक्रांत मैसी को मिला. शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ और विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए यह सम्मान मिला है. इसे लेकर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भारत सरकार का धन्यवाद किया.

33 साल की मेहनत लाई रंग (Shahrukh Khan)

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को अपने 33 साल के फिल्मी करियर में पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने पर चोट लगे हाथ के साथ एक इमोशनल पोस्ट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी कर सबका आभार जताया. इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद. जूरी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का धन्यवाद. इस सम्मान के लिए भारत सरकार का शुक्रिया. मुझ पर बरस रहे प्यार से अभिभूत हूं.

नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर जताया आभार

साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर और पूरी टीम को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस फिल्म में काम करने का मौका दिया. यह अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है. एक्टिंग सिर्फ काम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी है, स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी. सबके प्यार के लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं. इस सम्मान के लिए भारत सरकार का बहुत-बहुत शुक्रिया. इस वीडियो में शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड जीतने पर अपनी दिल की बात कही है.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan और Vikrant Massey बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस, ‘कटहल’ बेस्ट हिंदी फिल्म…. 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में ऐसे मची धूम

शाहरुख खान का करियर (Shahrukh Khan)

बता दें कि शाहरुख खान करीब 35 वर्षों से फिल्म जगत में हैं. शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर अभिनेता के रूप में की थी और उस समय टेलीविजन में भी काम किया, जब यह माध्यम भारत में अपनी जगह बना रहा था. बाद में उन्होंने सिनेमा की ओर रुख किया और टेलीविजन से सिनेमा में आने वाले सबसे सफल अभिनेता बन गए.

किंग खान ने निभाई कई तरह की भूमिकाएं

उन्होंने ‘दीवाना’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद ‘बाजीगर’ और ‘डर’ में खलनायक की भूमिका को शानदार तरीके से निभाया. इसके बाद उन्होंने सदाबहार लव स्टोरी और मॉर्डन क्लासिक ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के साथ खुद को ‘किंग ऑफ रोमांस’ के रूप में स्थापित किया. पिछले कुछ वर्षों में शाहरुख ने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी एक्शन शैली पर केंद्रित फिल्में कीं, जिन्हें न केवल समीक्षकों से सराहना मिली, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

शाहरुख खान को अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के सेट पर मांसपेशियों में चोट लगने की खबर आई थी. आखिरी बार ‘डंकी’ में नजर आए शाहरुख खान को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था. उन्होंने ‘किंग’ की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी और बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से एक महीने का ब्रेक लिया है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

33 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

51 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago