Ankit Baliyan Murder Case- bharat express
Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार सुबह पानीपत-कैराना हाईवे पर पुलिस और हत्याकांड के कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो शूटर मारे गए. मृतकों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.
शामली के एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, पुलिस को सोमवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटर शामली की ओर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही जिले के सभी संबंधित थानों की पुलिस को सक्रिय किया गया. पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की. इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर मन्ना माजरा की ओर भागने लगे. होटल राजमहल के पास पहुंचने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों को गोली लगी और वे घायल हो गए.
एसपी के अनुसार, बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी. मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगने की बात सामने आई है. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश ढेर हो गए. घायल पुलिसकर्मी और दोनों आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान सुमित पुत्र धर्मपाल और मोहित के रूप में हुई है. दोनों हरियाणा के सोनीपत जिले के राझड़ा के रहने वाले बताए गए हैं. घटनास्थल पर एसपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर छिड़ा विवाद, बिहारी और कश्मीरी का मजाक उड़ाने का आरोप
अंकित बालियान की हत्या बुधवार शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में एक जिम के बाहर हुई थी. जानकारी के मुताबिक, वह जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था. हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग द्वारा लिए जाने की बात सामने आई थी.
यह भी पढ़ें: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर छिड़ा विवाद, बिहारी और कश्मीरी का मजाक उड़ाने का आरोप
अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने शुक्रवार को पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि यदि चार दिन के भीतर उनके पति के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी. उन्होंने शामली के उपजिलाधिकारी कार्यालय या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर यह कदम उठाने की बात कही थी. सीमा ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए यह भी आरोप लगाया था कि उनके पति ने सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अंकित के पिता सतवीर सिंह से फोन पर बातचीत की थी. उस समय कैराना से सपा सांसद इकरा हसन परिवार से मिलने पहुंची थीं. अखिलेश यादव ने परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया था. उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश सरकार पर मामले में निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप भी लगाया था.
भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…