मनोरंजन

शहनाज गिल का इंटरनेशनल को-स्टार निकला ‘विवादों का किंग’, जानें कौन है वो सिंगर जिस पर लगे हैं कई गंभीर इल्जाम

Shehnaaz Gill Co-Star Controversy: ‘पंजाब की कटरीना कैफ’ कही जाने वाली शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या रियलिटी शो नहीं, बल्कि उनका आने वाला इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो ‘Bezaf’ है. जैसे ही इस गाने का टीजर आउट हुआ, सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. फैंस शहनाज के ग्लैमरस लुक को देख ही रहे थे कि सबकी नजरें उनके साथ दिख रहे शख्स पर ठहर गईं. शहनाज इस गाने में मोरक्को के मशहूर पॉप स्टार साद लमजार्रेड (Saad Lamjarred) के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं.

अरब जगत का सुपरस्टार

साद लमजार्रेड कोई छोटा नाम नहीं है. उन्हें मोरक्को का सबसे बड़ा पॉप आइकन माना जाता है. उनके गाने ‘LM3ALLEM’ ने यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर कर इतिहास रच दिया था. वे अरबी संगीत को मॉडर्न बीट्स के साथ ऐसे घोलते हैं कि मिडिल ईस्ट से लेकर नॉर्थ अफ्रीका तक लोग उनके दीवाने हैं. लेकिन साद की पहचान सिर्फ उनके गानों तक ही सीमित नहीं है; उनके साथ जुड़े विवाद भी उतने ही बड़े और चौंकाने वाले हैं.

स्टार्डम के पीछे छिपे संगीन आरोप

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ साद का स्टार्डम सातवें आसमान पर है, तो दूसरी तरफ उन पर रेप और मारपीट जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं. साल 2016 में पेरिस के एक होटल में एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जिस पर लंबी सुनवाई के बाद फरवरी 2023 में कोर्ट ने उन्हें 6 साल की सजा सुनाई. हालांकि, साद ने इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी और फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं.

इतना ही नहीं, 2010 में अमेरिका के ब्रुकलिन और 2018 में फ्रांस में भी अन्य महिलाओं ने उन पर ऐसे ही आरोप लगाए थे. अमेरिका वाले केस में तो कहा जाता है कि जमानत मिलने के बाद साद वहां से भाग निकले थे. आज साद का नाम #MeToo मूवमेंट और सेलिब्रिटी पावर के बीच चलने वाली कानूनी बहस का एक बड़ा चेहरा बन चुका है.

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस को था मांगलिक दोष, पेड़ से करनी पड़ी शादी, अब बनने वाली हैं मां

सलमान खान से है खास कनेक्शन

विवादों के बीच साद की निजी जिंदगी भी काफी फिल्मी रही है. उन्होंने 2022 में अपनी लॉन्ग-टाइम दोस्त और बिजनेसवुमन घीता अल अल्लाकी से शादी की, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका पूरा साथ दिया. दिलचस्प बात यह है कि साद का बॉलीवुड प्रेम भी जगजाहिर है. वे सुपरस्टार सलमान खान को अपना ‘भाई’ मानते हैं और उनके साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर गर्व जता चुके हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago