Bharat Express DD Free Dish

इस एक्ट्रेस को था मांगलिक दोष, पेड़ से करनी पड़ी शादी, अब बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने खुशखबरी साझा की कि वह जल्द मां बनने वाली हैं. इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

Karishma Tanna pregnancy

Karishma Tanna pregnancy

अक्सर आपने अपने आस-पास ‘मांगलिक दोष’ की चर्चा जरूर सुनी होगी. कभी रिश्तों के टूटने की वजह के तौर पर, तो कभी शादी से पहले किए जाने वाले खास उपायों के संदर्भ में. मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में यह दोष होता है, उन्हें वैवाहिक जीवन में आने वाली संभावित बाधाओं को टालने के लिए पहले पेड़ या किसी प्रतीकात्मक वस्तु से विवाह करना पड़ता है.

हालांकि समय के साथ शहरों में ये परंपराएं काफी कम होती जा रही हैं, लेकिन गांवों और कुछ परिवारों में आज भी इन रीतियों को गंभीरता से निभाया जाता है. दिलचस्प बात यह है कि यह परंपरा केवल आम लोगों तक सीमित नहीं रही. मनोरंजन जगत की एक जानी-मानी एक्ट्रेस ने भी इन मान्यताओं का पालन करते हुए पहले पेड़ से विवाह किया और उसके बाद अपने जीवनसाथी से शादी रचाई.

कौन हैं एक्ट्रेस?

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) एक जानी-मानी बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हैं, जो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की, जिसमें वह अपने पति के साथ बेहद खुश नजर आईं. कपल ने बताया कि उनके बच्चे का जन्म अगस्त 2026 में होने की उम्मीद है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karishmma Tanna B (@karishmaktanna)

उनकी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ ही उनका एक पुराना इंटरव्यू भी फिर से चर्चा में आ गया. इस इंटरव्यू में, जो उन्होंने सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर दिया था, करिश्मा ने अपने मांगलिक दोष और उससे जुड़े अनुभवों के बारे में खुलकर बात की थी.

एक्ट्रेस ने पेड़ से की थी शादी

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बताया था कि वह मांगलिक थीं, इसलिए उनके परिवार ने कई उपाय करवाए. इसी वजह से उनकी मां ने उनका विवाह एक पेड़ और एक देवता से कराया, ताकि यह दोष खत्म हो सके. करिश्मा ने कहा कि उन्होंने ये सब किया, लेकिन उस समय उन्हें इसके पीछे की वजह पूरी तरह समझ में नहीं आई थी.


ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा ने बताया सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का सच


एक्ट्रेस यह भी बताया कि वह उस वक्त काफी छोटी थीं, लेकिन उनकी मां ज्योतिष में विश्वास करती थीं. उनकी मां को उनकी कुंडली और साढ़े साती के बारे में पहले से जानकारी थी, इसलिए वे समय-समय पर उपाय करवाती रहती थीं. उनकी मां चाहती थीं कि करिश्मा की शादी सही समय पर अच्छे जीवनसाथी से हो, इसलिए उन्होंने ये सभी कदम उठाए.

करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में वरुण से शादी की थी. दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे. अब 42 साल की उम्र में करिश्मा मां बनने वाली हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read