मनोरंजन

Sidhu Moosewala पर बनी डॉक्युमेंट्री रिलीज होते ही क्यों हो रहा बवाल, नाराज पिता ने कोर्ट का किया रुख

Sidhu Moosewala Birthday: 11 जून को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जयंती पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर BBC वर्ल्ड सर्विस ने उनके जीवन और हत्या पर आधारित दो-भागों वाली डॉक्युमेंट्री ‘The Killing Call’ यूट्यूब पर रिलीज कर दी. यह डॉक्युमेंट्री उसी दिन सामने आई जब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इसके खिलाफ मानसा कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस याचिका पर अब 12 जून को सुनवाई होगी.

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने BBC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्युमेंट्री को परिवार की अनुमति के बिना जारी किया गया है. उन्होंने इसे बेटे की छवि को धूमिल करने वाला कदम बताया और कहा कि वह जल्द ही हाई कोर्ट का रुख करेंगे.

अदालत ने रोक लगाने से किया इनकार

बलकौर सिंह ने पहले महाराष्ट्र के डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि BBC 11 जून को मुंबई के जुहू स्थित एक थिएटर में डॉक्युमेंट्री की प्राइवेट स्क्रीनिंग की योजना बना रहा था, जहां कुछ चुनिंदा लोगों को बुलाकर “अनजाने तथ्यों” का खुलासा करने का दावा किया गया था.

मानसा की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रजिंदर सिंह नगपाल ने बलकौर सिंह की याचिका पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि इस मामले की सुनवाई 12 जून को की जाएगी. मुकदमे में BBC के साथ दो अन्य लोगों – इशलीन कौर और अंकुर जैन को भी प्रतिवादी बनाया गया है.

डॉक्युमेंट्री की थीम – सफलता, विवाद और हत्या

BBC की इस दो-भाग वाली डॉक्युमेंट्री में मूसेवाला के जीवन के कई पहलुओं को उजागर किया गया है.  पहला भाग उनके बचपन, संगीत में उभार, और सामाजिक-राजनीतिक विवादों पर केंद्रित है. दूसरे भाग में उनकी हत्या की पूरी साजिश, इसमें शामिल लोगों और हत्या के बाद के घटनाक्रमों की जांच की गई है.

इस फिल्म में मूसेवाला के करीबी दोस्तों, पत्रकारों और पंजाब व दिल्ली पुलिस अधिकारियों के इंटरव्यू हैं. साथ ही इसमें कनाडा में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की वह ऑडियो क्लिप भी शामिल है, जिसमें वह मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेता है.

मूसेवाला के परिवार ने उनकी जयंती पर एक पोस्टह्यूमस EP रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसमें उनके कुछ अनसुने गाने शामिल थे. लेकिन परिवार का कहना है कि BBC की डॉक्युमेंट्री की अचानक रिलीज से उनकी श्रद्धांजलि की पहल को पूरी तरह से दबा दिया गया.

BBC का दावा – गहराई से की गई जांच

BBC ने डॉक्युमेंट्री के विवरण में लिखा, “29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या उन लोगों ने की जो उनकी कार का पीछा कर रहे थे. उन्होंने कार के विंडशील्ड से गोलियां चलाईं और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया. हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी ली, लेकिन लगभग तीन साल बाद भी कोई दोषी साबित नहीं हुआ और न ही हत्या का उद्देश्य पूरी तरह से साफ हुआ है.”

वहीं BBC का कहना है कि यह कहानी सिर्फ एक गायक की नहीं, बल्कि भारत और कनाडा के सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक ताने-बाने की परतें खोलती है.

ये भी पढ़ें: क्रोएशिया में छुट्टियां मनाने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी की किससे हो गई लड़ाई? सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

33 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago