क्राइम

“सोनम से मेरे सारे रिश्ते खत्म, मैं दिलवाऊंगा बहन को फांसी,” राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई, परिजनों से मिलकर हुआ भावुक

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मुख्य साजिशकर्ता सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद रघुवंशी बुधवार को राजा के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया. राजा की मां से मिलकर सोनम के भाई ने कहा कि मैं खुद इस मामले में सभी आरोपियों को फांसी दिलवाऊंगा. उसने इस दौरान ये भी साफ किया कि सोनम का राज के साथ कोई अफेयर नहीं था.

मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंद रघुवंशी (सोनम का भाई) ने बताया कि सोनम ने गुनाह कबूल नहीं किए हैं. वहीं राज कुशवाहा को लेकर उसने कहा कि सोनम का राजा के साथ कोई संबंध नहीं था. वो सिर्फ हमारा एक कर्मचारी था और सोनम उसे राखी बांधती थी. बता दें कि, राजा के घर पहुंचकर सोनम का भाई भावुक हो गया. वहीं राजा की मां भी गोविंद को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी.

गाजीपुर में हुई थी उसकी सोनम से मुलाकात

सोनम से उनकी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर गोविंद रघुवंशी ने बताया कि सोनम से उसकी कुछ मिनट के लिए गाजीपुर में उस समय मुलाकात हुई थी. जब मेघालय पुलिस उसे लेकर जा रही थी. इससे पहले उनकी सोनम से कोई मुलाकात नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-राजा रघुवंशी की मौत के बाद ज्योतिषी ने परिवार को बता दिया था कातिल का नाम, सोनम के बारे में कही थी ये बातें

सोनम को फांसी पर चढ़ाया जाए

सोनम के भाई ने आगे बताया कि मैं इस मामले में दोषी किसी भी इंसान को नहीं छोड़ूंगा. मैं सोनम के खिलाफ सबकुछ करूंगा. अगर सोनम दोषी मिलती है तो उसे फांसी पर चढ़ाया जाए.

‘सोनम से अब सारे रिश्ते खत्म’

गोविंद रघुवंशी ने आगे कहा कि उनके सोनम से सारे रिश्ते खत्म हो चुके हैं. राजा मेरे परिवार का सदस्य था. अगर मुझे पता होता कि सोनम ऐसा कुछ करने वाली है तो मैं खुद राजा को इसके बारे में बताता. उन्होंने कहा कि मैं सोनम के खिलाफ खुद वकील करके उसके खिलाफ केस लडूंगा.

पुलिस ने 5 लोगों को किया है गिरफ्तार

बता दें कि, राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को मुख्य साजिशकर्ता माना है. पुलिस ने इस मामले में 3 सुपारी किलर्स को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सोनम और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए तीन सुपारी किलर्स को हायर किया था. जिनकी सहायता से सोनम ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago