मनोरंजन

PM Modi का फोन आते ही Smriti Irani ने छोड़ दिए थे दो बड़े प्रोजेक्ट, खुद किया खुलासा

टीवी की दुनिया के सबसे मशहूर शो ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’ की आज भी देशभर में काफी चर्चा होती है. इस शो की स्टार कास्ट हर घर में फेम्स हो गई थी. इसी शो का हिस्सा रहीं स्मृति ईरानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

अब जल्द ही एकता कपूर के इस शो का नया सीजन यानि ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ आने वाला है. शो की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी और फैंस के बीच इसका क्रेज भी काफी बना हुआ है.

इसी बीच शो की जान कही जाने वाली तुलसी विरानी यानी स्मृति ईरानी ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सब को चौंका कर रख दिया है.

दरअसल, साल 2014 में जब स्मृति ने राजनीति में कदम रखा था तब उनके पास क्योंकि सास भी कभी बहु थी का कॉन्ट्रैक्ट था. इतना ही नहीं इसी दौरान उन्हें ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म भी ऑफर हुई थी लेकिन वो कैबिनेट मंत्री पद के लिए उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट ठुकरा दिए.

शो में स्मृति को ही लेना चाहतीं थीं एकता कपूर

स्मृति ने खुलासा किया कि साल 2014 में शो के सीजन 2 की प्लानिंग हो गई थी, यहां तक की शूटिंग भी शरू कर दी गई थी. लेकिन आखिरी वक्त पर स्मृति ईरानी ने शो करने से इनकार कर दिया. इस इनकार की वजह सिर्फ एक फोन कॉल थी.

स्मृति ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उस वक्त उन्हें पीएम मोदी की ओर से एक फोन कॉल आया था. वो इतना बड़ा मौका नहीं गवाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने अपने पॉलिटिकल करियर पर फोकस करना सही समझा.

उन्होंने आगे कहा- “अगर आप शो की पूरी यात्रा को ध्यान से देखें तो, मेरे पास साल 2014 में इसे दोबारा करने का कॉन्ट्रैक्ट था. लेकिन मैंने इससे पीछे हटने का फैसला लिया क्योंकि मुझे कैबिनेट मंत्री के रूप में लोगों की सेवा करनी थी.”

मंत्री पद के लिए छोड़ी मनोरंजन की दुनिया

स्मृति ईरानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि सिर्फ एकता कपूर का शो ही नहीं उन्होंने मंत्री पद के लिए ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म में काम करने से भी मना कर दिया था.

उन्होंने बताया कि जब फिल्म के लिए इनकार किया ऋषि कपूर ने स्मृति ईरानी को फोन किया था.

स्मृति ईरानी ने आगे बताया- “मुझे याद है ऋषि कपूर ने मुझसे कहा था अभी निकल जाओ, क्योंकि अपने देश की सेवा करना किसी फिल्म या टीवी शो को करने से काफी बड़ा काम है.”

बता दें साल 2000 में शुरू हुआ शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’, फिर से टीवी पर वापसी कर रहा है. ये शो उस वक्त सबसे लंबे वक्त तक चलने वाले शोज में से एक था.

अब 17 साल बाद इस शो की टीवी पर वापसी होने जा रही है. शो के सीजन 2 में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान मुख्य भूमिकाओं में रहेंगे.

शो की प्रीमियर डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है जल्द ही शो टीवी पर दस्तक दे सकता है.

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 Release Date: ‘हेरा फेरी 3’ में फिर दिखेगा बाबूराव का जादू, अक्षय-सुनील के साथ सुपरहिट तिकड़ी तैयार

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago