सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने खरीदा फ्लैट
Sonam Kapoor London property: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, नई रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम और आनंद आहूजा ने लंदन की रियल एस्टेट मार्केट में तगड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. सोनम पहले ही करोड़ों की मालकिन हैं और लंदन के पॉश एरिया नॉटिंग हिल में सोनम और उनके पति का आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के इस बंगले की कीमत करोड़ों रुपये के करीब है. हाल ही में सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने एक बार फिर लैंड में इनवेस्टमेंट किया है. फ्लैट्स खरीदते ही सोनम और आनंद आहूजा विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस विवाद पर उनके करीबी सफाई पेश की है.
सोनम कपूर शादी के बाद से पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं. लंदन में उनका एक फ्लैट है जिसकी कीमत 214 करोड़ रुपए है. बताया जा रहा है कि कपल ने अपने आलीशान बंगले के पास ही एक बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 51.4 करोड़ रुपये है. कुछ मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि उन्होंने यह फ्लैट अपने स्टाफ के लिए खरीदे हैं. इन फ्लैट्स में सोनम कपूर के घर का स्टाफ रहेगा.
यह भी पढ़ें: ‘यह काम लड़कियों का नहीं…’ समाज को ठेंगा दिखा ऐसे चूमा एवरेस्ट का शिखर
वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा के एक ही बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोग खुश नहीं हैं. उन्होंने इस पर बिल्डिंग के अन्य लोगों ने ऐतराज जताया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के प्रवक्ता ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो लगातार विरोध करते रहे, तो फ्लैट्स को ‘सोशल हाउसिंग’ में बदल दिया जाएगा. हालांकि इस मामले में सोनम कपूर और आनन्द आहूजा के करीबी ने क्लियर किया है कि कपूर परिवार का इस कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है और ये फ्लैट सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट के तौर पर खरीदे गए थे. इस मामले पर अब तक सोनम कपूर या उनके पति ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…