Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

51.4 करोड़ के फ्लैट खरीदते ही मुसीबत में फंसे सोनम कपूर- आनंद आहूजा; जानें क्या है पूरा मामला?

Sonam Kapoor London property: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन के पॉश इलाके में करोड़ों रुपये के 5 नए फ्लैट खरीदे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लैट खरीदने के बाद बिल्डिंग के कुछ लोगों ने विरोध जताया है, जबकि करीबी सूत्रों ने इसे निवेश बताया है.

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने खरीदा फ्लैट

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने खरीदा फ्लैट

Sonam Kapoor London property: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, नई रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम और आनंद आहूजा ने लंदन की रियल एस्टेट मार्केट में तगड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. सोनम पहले ही करोड़ों की मालकिन हैं और लंदन के पॉश एरिया नॉटिंग हिल में सोनम और उनके पति का आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम के इस बंगले की कीमत करोड़ों रुपये के करीब है. हाल ही में सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने एक बार फिर लैंड में इनवेस्टमेंट किया है.  फ्लैट्स खरीदते ही सोनम और आनंद आहूजा विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि इस विवाद पर उनके करीबी सफाई पेश की है.

सोनम कपूर और आनन्द आहूजा ने करोड़ों के खरीदे फ्लैट्स

सोनम कपूर शादी के बाद से पति आनंद आहूजा और दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहती हैं. लंदन में उनका एक फ्लैट है जिसकी कीमत 214 करोड़ रुपए है. बताया जा रहा है कि कपल ने अपने आलीशान बंगले के पास ही एक बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 51.4 करोड़ रुपये है. कुछ मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि उन्होंने यह फ्लैट अपने स्टाफ के लिए खरीदे हैं. इन फ्लैट्स में सोनम कपूर के घर का स्टाफ रहेगा.

यह भी पढ़ें: ‘यह काम लड़कियों का नहीं…’ समाज को ठेंगा दिखा ऐसे चूमा एवरेस्ट का शिखर

फ्लैट्स खरीदते ही विवादों में फंसा कपल

वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा के एक ही बिल्डिंग में 5 फ्लैट्स खरीदने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोग खुश नहीं हैं. उन्होंने इस पर बिल्डिंग के अन्य लोगों ने ऐतराज जताया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी के प्रवक्ता ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वो लगातार विरोध करते रहे, तो फ्लैट्स को ‘सोशल हाउसिंग’ में बदल दिया जाएगा. हालांकि इस मामले में सोनम कपूर और आनन्द आहूजा के करीबी ने क्लियर किया है कि कपूर परिवार का इस कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है और ये फ्लैट सिर्फ एक इन्वेस्टमेंट के तौर पर खरीदे गए थे. इस मामले पर अब तक सोनम कपूर या उनके पति ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital