मनोरंजन

‘चुप हूं तो यह मतलब नहीं कि…’, जिया खान मौत मामले पर भड़के सूरज पंचोली

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली एक बार फिर चर्चा में हैं. अभिनेत्री जिया खान की मौत के मामले में अदालत से बरी होने के बावजूद, जब कुछ प्लेटफॉर्म्स पर इस केस को आज भी ‘अनसुलझा’ या विवादास्पद बताया गया, तो सूरज का दर्द और गुस्सा सोशल मीडिया पर छलक पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि जिंदगी के 14 अहम साल बेगुनाही साबित करने में बीत गए, फिर भी बार-बार कठघरे में खड़ा किया जाना बेहद पीड़ादायक है.

‘करियर का पूरा समय कोर्ट-कचहरी में बीता’

सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और लंबा नोट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘जब यह दुखद हादसा हुआ, तब मेरी उम्र महज 20 साल थी. मैं जिया को सिर्फ चार महीने से जानता था. उस उम्र में मुझमें इतनी समझ या परिपक्वता नहीं थी कि किसी इंसान के अंदर छिपे मानसिक तनाव या दर्द को भांप पाता.’

सूरज ने आगे कहा कि इस हादसे के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अपने 20वें और 30वें दशक का सबसे कीमती समय, जो करियर बनाने के लिए होता है, उन्होंने सिर्फ कोर्ट-कचहरी और अपनी ईमानदारी साबित करने में गंवा दिया.

‘चुप हूं तो यह मतलब नहीं कि…’

अपनी लंबी चुप्पी पर बात करते हुए सूरज ने लिखा कि उन्होंने जिया खान के निजी संघर्षों और तकलीफों को कभी जगजाहिर नहीं किया, ताकि जिया की निजता और सम्मान बना रहे. लेकिन उनकी इस चुप्पी का मतलब यह नहीं है कि कोई भी उनके बारे में कुछ भी लिखकर चला जाए.

उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की कि अगर वे इस केस पर बात करते हैं, तो पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और तथ्यों के साथ बात करें.

2023 में कोर्ट से मिल चुकी है क्लीन चिट

गौरतलब है कि 3 जून 2013 को जिया खान अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाई गई थीं. जिया की मां ने सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. हालांकि, एक लंबे कानूनी संघर्ष के बाद अप्रैल 2023 में विशेष सीबीआई अदालत ने सबूतों के अभाव और तथ्यों के आधार पर सूरज पंचोली को सभी आरोपों से बरी कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, लिखा- ‘आग में घी डालना बंद करो’

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago