मनोरंजन

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़ों पर मिला स्पर्म, समर सिंह समेत चारों आरोपियों का होगा DNA टेस्ट

Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जिसमें हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच हाल ही में उनके कपड़ों की रिपोर्ट आई है। आकांक्षा के अंडरगारमेंट्स में सीमेन मिले हैं। ऐसे में अब शक के आधार पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह समेत 4 आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. आकांक्षा दुबे के परिवार की तरफ से केस लड़ रहे वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि हमने कोर्ट में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी. अब कपड़ों की रिपोर्ट आने के बाद शक गहरा गया है।

होटल के कमरे में मिला था एक्ट्रेस का शव

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके कान की हड्डी के पास इंजरी बताई गई थी. इसके अलावा आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अपर पोजीसन में हैंगिग बताया गया था. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का वाराणसी के होटल में 26 मार्च को पंखे से लटकता हुआ शव मिला था. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया था. आकांक्षा की मां ने गायक समर सिंह और संजय सिंह पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगाया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आकांक्षा की फंदे से लटककर मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद एक्ट्रेस का बिसरा, कपड़े वेजाइनल एंड एनल स्वैब की पैथॉलाजिकल और फॉरेसिक जांच के लिए भेजा गया था. इनमें से कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसके बाद चार आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Sakshi Murder Case: “बहनों की ऐसी हालत देखकर खून खौलता है…”, साक्षी मर्डर केस पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

गौरतलब है कि मामले में पुलिस अब आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और जांच के लिए भेजेगी. समर सिंह और संजय सिंह इन दिनों एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में हैं.

आकांक्षा की मां ने की इंसाफ की मांग

एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनकी मां लगातार अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं. एक्ट्रेस की मां का कहना है कि अगर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनकी बेटी को इंसाफ नहीं दिला पाए तो वो वहीं उनके सामने सुसाइड कर लेंगी. आकांक्षा की मां ने कहा कि उनकी बेटी कभी भी सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

18 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

34 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

50 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

53 minutes ago