देश

Air India Flight: एयर इंडिया विमान में क्रू मेंबर से फिर हुई बदसलूकी, बेकाबू यात्री ने पहले गालियां दी फिर हमला किया

Air India Flight: एयर इंडिया के विमान में यात्री द्वारा क्रू मेंबर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ये घटना 29 मई को फ्लाइट AI882 में हुई. फ्लाइट गोवा से दिल्ली आ रही थी. यात्रा के दौरान पुरुष यात्री ने चालक दल के एक सदस्य के साथ मारपीट की, जिसके बाद अनियंत्रित यात्री को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया.

गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI882 में हुई घटना

बता दें कि हाल के महीनों में, विमान में यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार की कई घटनाएं हुई हैं और ताजा घटना गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI882 में हुई है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम यात्री के इस अनियंत्रित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.”

यह भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में यात्री ने की मारपीट, क्रू के दो सदस्यों को आई गंभीर चोटें, वापस दिल्ली लौटानी पड़ी फ्लाइट

बताते चलें कि आए दिन एयर इंडिया के फ्लाइट में कुछ न कुछ होता रहता है. इससे पहले अप्रैल में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. तब भी एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट शुरू कर दी थी. जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा. दरअसल यह फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी. इस दौरान एक यात्री ने प्लेन के अंदर ही जमकर हंगामा कर दिया. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर भेज दिया गया. यहां एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

48 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago