देश

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी नेता भुवनेश सिंघल ने वितरित की खाद्य सामग्री

दिल्ली के भजनपुरा के गांवड़ी रोड़ स्थित विधायक कैम्प कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी व भाजपा के जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने एवं गंगा दशहरा के अवसर पर क्षेत्र के लोगों को खाद्य सामग्री वितरित किया. इस दौरान लोगों को कई चीजें वितरित की गईं. खाद्य सामग्री में रसोई से जुड़े सामान थे.

इनमें मुख्य रूप से पालक मैगी फेमिली पैक, आटा नूडल्स, टमाटर सॉस, कॉफी मग व मसाला मैजिक के पैकेट दिए गए. इस अवसर पर भजनपुरा मंडल के अध्यक्ष राज सिंह रज्जू व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान लगभग 250 से अधिक लोगों को यह सामग्री वितरण की गई.

भाजपा के जिला मंत्री भुवनेश सिघल ने बताया कि आज मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 9 साल पूरे हो गए हैं. मोदी सरकार के इन नौ वर्षों के कार्यकाल को यदि देखें तो धारा 370 का हटना, राजपथ को कर्तव्य पथ करना, सुभाष चन्द्र बोस जैसे महानायक की प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाना, भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण करना, विश्वनाथ कॉरिडोर व केदारनाथ मंदिर का विकास करना, तीन तलाक जैसे महिला विरोधी परम्परा से कानूनी रूप से मुक्ति दिलाना व नए संसद भवन का निर्माण कराना आदि ऐसे अनेक कार्य हैं जो जनता के दिलों में मोदी के रूप में एक नायक की छवि को बनाते हैं.

वहीं सिंघल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी अगले साल होने वाले चुनाव में भी जीत हासिल करने वाले हैं और जनता उन्हें अपने सिर आंखों पर रखे हुए है. पूरी दुनिया में भारत की बढ़ी साख पीएम मोदी को वैश्विक नायक के रूप में स्थापित कर रही है. उन्होंने कहा कि उनका अभियान “मंत्र सुनाओ” चीजें पाओ अभियान के रूप में पिछले कई महीनों से जारी है. इसी के तहत आज यह सेवा कार्य किया गया जिसमें प्रसिद्ध समाज सेवी दीपक गर्ग का सहयोग विशेष रूप से रहा.

राज सिंह ने कहा कि हमारे जिले के मंत्री ने ये जो सामग्री वितरित की है, वो पहले भी ऐसे कार्यों से भाजपा की ‘सबका साथ’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करते रहे हैं. इस दौरान वैभव सिंघल ने कहा कि हम आज इस ऐतिहासिक दिन को दोहरी खुशी के रूप में सेलिब्रेट कर रहे हैं- एक गंगा दशहरा और दूसरा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होना. इस अवसर पर अन्य भाजपा पदाधिकारियों में बीएम गुप्ता, एके मण्डल, सरस्वती देवी, सरला देवी, हैप्पी गुप्ता व वीरेन्द्र भदौदिया आदि भी मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

57 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago