Sunita Ahuja on Govinda Affair: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है. लेकिन पिछले कुछ समय से इनके निजी रिश्तों को लेकर आ रही खबरों ने फैंस को हैरान कर रखा है. साल की शुरुआत में जहां दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था, वहीं अब सुनीता आहूजा ने एक सनसनीखेज इंटरव्यू देकर सबको चौंका दिया है. सुनीता ने न सिर्फ गोविंदा के अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, बल्कि उस ‘चौथी औरत’ को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है जो उनके घर की शांति भंग कर रही है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा का दर्द और गुस्सा दोनों साफ नजर आया. अफेयर की खबरों पर बात करते हुए सुनीता ने कहा कि वो साल 2025 को अपनी जिंदगी का सबसे बुरा साल मानती हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह जानती हैं कि गोविंदा का किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है.
सुनीता ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, “मैं जानती हूं कि वो लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है, क्योंकि एक्ट्रेसेस ऐसे काम नहीं करतीं. वह गोविंदा से प्यार नहीं करती, बल्कि सिर्फ उनके पैसों के पीछे है. उसे सिर्फ पैसा चाहिए.” सुनीता का यह बयान सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है, क्योंकि उन्होंने पहली बार खुलकर अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात स्वीकार की है.
इंटरव्यू के दौरान सुनीता सिर्फ रुकी नहीं, बल्कि उन्होंने गोविंदा और दुनिया भर के पुरुषों को एक कड़ा संदेश भी दे डाला. उन्होंने कहा कि 2026 में वह अपनी जिंदगी पूरी तरह बदलना चाहती हैं. सुनीता के मुताबिक, “मैं चाहती हूं कि गोविंदा इन सभी विवादों को खत्म करें और 2026 में हमारा परिवार फिर से खुशहाल हो. उन्हें यह समझना होगा कि एक मर्द की जिंदगी में सिर्फ तीन ही महिलाएं सबसे अहम होती हैं उसकी मां, पत्नी और बेटी. किसी को भी अपनी लाइफ में ‘चौथी औरत’ रखने का हक नहीं है.”
ये भी पढ़ें- पहली वाली छोड़ दी गाने पर अरबाज का डांस, क्या मलाइका के लिए है इशारा? वीडियो देख फैंस ने लिए मजे
सुनीता ने गोविंदा के आसपास रहने वाले लोगों यानी उनके ‘चमचों’ पर भी निशाना साधा. उन्होंने सलाह दी कि गोविंदा को इन बाहरी लोगों और विवादों को छोड़कर वापस अपने काम पर फोकस करना चाहिए.
गौरतलब है कि साल 1987 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. सुनीता ने पहले भी कहा था कि उन्हें गोविंदा से कोई अलग नहीं कर सकता, लेकिन ताजा इंटरव्यू से यह साफ है कि उनके वैवाहिक जीवन में फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब देखना यह होगा कि सुनीता के इस ‘धमाकेदार’ खुलासे पर गोविंदा की क्या प्रतिक्रिया आती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…