Sunny Deol: ‘जाट’ फिल्म से दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर चुके एक्शन हीरो सनी देओल और बॉबी देओल ने सोमवार को अपनी मां प्रकाश कौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.
‘बॉर्डर’ फेम अभिनेता और बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मम्मा. आई लव यू.” तस्वीर में अभिनेता काले रंग के गेटअप में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पगड़ी से लेकर पैंट-शर्ट सब काले रंग के पहने हुए हैं. वहीं, दोनों तस्वीरों में कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं. अभिनेता की यह तस्वीर प्रशंसकों के दिलों को भा गई. वे कमेंट सेक्शन में कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इस पोस्ट के कमेंट में अभिनेता के बेटे राजवीर देओल ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे दादी मां… लव यू.” एक यूजर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माते. आपका हर दिन मंगलमय हो. आपकी तस्वीर बहुत अच्छी लग रही है. गुड लक. जय माता दी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “माता जी के चरणों में पूरी दुनिया का सिर नतमस्तक हो जाता है. मैं भी उस मिट्टी का एक अंश हूं, मेरा भी माताजी के चरणों में नतमस्तक कोटि-कोटि प्रणाम.”
इसी के साथ अभिनेता बॉबी देओल ने भी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रकाश कौर को गले लगाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “लव यू मां. हैप्पी बर्थडे.” बता दें, प्रकाश कौर अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं. दोनों की शादी 1954 में हुई थी. प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, और दो बेटियां, विजेता और अजीता, हैं.
अभिनेता सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ थी. इसका निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है. सनी देओल के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा खतरनाक खलनायक ‘राणातुंगा’ के किरदार में हैं. फिल्म में उर्वशी रौतेला का एक आइटम सॉन्ग ‘टच किया’ भी है. इसी के साथ ही वह वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर-2’ में भी नजर आएंगे. मेकर्स ने इसका पहला पोस्टर 15 अगस्त को जारी किया था.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…