मिक्की मर्डर केस
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा का निक्की हत्याकांड अभी भी एक उलझी हुई पहेली बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, परिवार और गांव वालों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस की जांच हर दिन नए मोड़ ले रही है. इस मामले में सबसे बड़ा रहस्य निक्की का गायब हुआ मोबाइल है, जो अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है. यह मोबाइल इस केस का सबसे अहम सबूत हो सकता है. माना जा रहा है इसी से ऐसे क्लू मिलेंगे जो मामले का अंजाम तक ले जाएंगे.
जब से निक्की का मर्डर (Nikki Murder Case Noida) हुआ है रोजाना कोई न कोई सवाल जन्म ले रहा है. निक्की की हत्या के बाद उसके पति का वीडियो वायरल हुआ. उसके बाद उसका बयान आया. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, उसका गुम मोबाइल अभी भी जांच में बड़ा रोड़ा बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: मिस्ट्री होगी रिवील! निक्की मर्डर केस से जुड़े 3 कानून से बच नहीं पाएंगे दोषी; कितनी मिलेगी सजा?
निक्की की बहन कंचन का दावा है कि निक्की के पति विपिन ने दहेज के लिए उसकी बहन को जिंदा जला दिया. निक्की की बहन कंचन ने एक वीडियो में कहा है कि निक्की को उसके पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. उन्होंने निक्की की मौत के लिए सीधे तौर पर पति विपिन को जिम्मेदार ठहराया है.
आरोपी पक्ष का दावा है कि रोहित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के सिरसा टोल पर था, और उन्होंने टोल कर्मियों से रोहित की मौजूदगी के सबूत जुटाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब वे कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे और टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने के लिए आवेदन करेंगे.
पुलिस ने निक्की के पति विपिन, सास दयावती, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सच सामने आएगा. हालांकि, अभी भी पुलिस के हाथ निक्की का मोबाइल नहीं मिला है. उसको फोन इस केस का सबसे अहम सुरागों का खजाना माना जा रहा है. खैर देखना होगा पुलिस उसे कब तक खोज पाची है.
निक्की के परिवार ने आरोप लगाया है कि पति विपिन का किसी महिला से अफेयर था. इसी वजह से उसने परिवार के साथ मिलकर निक्की को मार दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: निक्की अकेली नहीं! जानिए भारत में रोजाना दहेज के लिए कितनी बेटियों की होती है हत्या?
निक्की हत्याकांड में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं. एक तरफ पुलिस का कहना है कि वह हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष ने भी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज (Nikki Murder Case Toll Plaza CCTV Footage) को सुरक्षित करने की मांग की है. यह देखना होगा कि क्या निक्की का गायब हुआ मोबाइल (Nikki Murder Case Missing Phone) मिल पाएगा और क्या टोल प्लाजा के फुटेज इस केस को सुलझाने में कोई अहम भूमिका निभा पाएंगे.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…