मनोरंजन

सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की हालत गंभीर! अस्पताल में कराया गया भर्ती, फैंस को हुई चिंता

Mithun Chakraborty Admit In Hospital: एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, आज सुबह अचानक से मिथुन को बैचेनी और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे है. फिलहाल अभी उनका इलाज चल रहा है.

अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. आज यानी शनिवार सुबह अचानक से उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और हल्की-हल्की बैचेनी भी महसूस हो रही थी. तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया गया. फिलहाल उनके तबीयत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. पद्म भूषण मिलने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर करते हैं कहा था कि ये पुरस्कार पाकर खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिये कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग एहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.

पहले भी अस्पताल में हो चुके हैं भर्ती

इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की साल 2022 में भी एक फोटो अस्पताल से वायरल हुई थी, जिसके बाद फैन्स परेशान हो गए थे. कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं. जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि उनके पापा की किडनी में पथरी था. जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुए थे.

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. इलके अलावा एक्टर कई टीवी शोज में जज के रूप में दिखाई दिए हैं. आखिरी बार उन्हें विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ में देखा गया था. इसके अलावा इन्होंने बंगाली फिल्म ‘प्रोजापति’ और ‘काबुलीवाला’ में भी काम किया था. मिथुन हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज कलाकार हैं जिन्हें डिस्को डांसर के तौर पर भी जाना जाता है. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने लगभग 350 फिल्मों में काम किया है. फिलहाल मिथुन अस्पताल में भर्ती है और फैंस उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

7 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

8 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

12 minutes ago

जिंदा है सरदार पटेल की सोच या बिखर रही है एकता? जानिए आज के भारत की हकीकत

सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…

18 minutes ago

IAS-IPS कपल पर गिरी गाज, 40 विला-कॉटेज मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…

35 minutes ago

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

59 minutes ago