मनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म ‘लाल सलाम’ के दीवाने हुए फैंस, कहा- ‘यह थलाइवर का समय है’

Lal Salaam Audience Review: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा रही है. फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस को काफी उत्साहित कर दिया था. इस फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं. रजनीकांत भी अपनी बेटी की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं. रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘लाल सलाम’ बॉक्स ऑफिस पर मेगा हिट होने के लिए तैयार है, जिसकी कहानी क्रिकेट और धर्म के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे एक गांव के लोग एक लोकप्रिय खेल का राजनीतिकरण करते हैं.

अब थलाइवा का समय आ गया है (Lal Salaam Audience Review)

रजनीकांत की फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. लोग फिल्म को देख रजनीकांत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही फैंस का कहना है कि अब थलाइवा का समय आ गया है. वहीं बता दें फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. लाल सलाम एक संदेश देने वाला सोशल ड्रामा है और इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या रजनीकांत ने आठ साल बाद वापसी की है.

यह भी पढ़ें : रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ ने रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ को छोड़ा पीछे, शानदार कलेक्शन कर ऐसे निकली आगे

फिल्म की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘लाल सलाम’ में विष्णु विशाल ने थिरु की भूमिका निभाई है, रजनीकांत ने मोइदीन भाई की भूमिका निभाई है जबकि विक्रांत ने मोइदीन भाई के बेटे शम्सुद्दीन की भूमिका निभाई है. कहानी थिरु और मोइदीन भाई के बेटे शम्सुद्दीन के इर्द-गिर्द घूमती है जो बचपन से ही प्रतिद्वंद्वी रहे हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

54 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

55 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

2 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago