देश

“इस घटना को रोका जा सकता था…”, हल्द्वानी और बरेली की घटनाओं को लेकर मायावती ने खड़ा किया सवाल, सरकार से की ये मांग

Haldwani Bareilly Violence: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को अवैध मदरसा तोड़े जाने की कार्रवाई के के बाद हिंसा भड़कने और छह दंगाइयों की मौत होने के बाद से फिलहाल हालात काबू में हैं. पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू दूसरे दिन भी लागू रहा. तो वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी की आग बरेली में भी दिखाई दी और यहां पर भी विरोध देखने को मिला. फिलहाल बरेली में सुबह से माहौल शांतिपूर्ण है लेकिन इन घटनाओं को लेकर सियासत गरम हो गई है. हल्द्वानी और बरेली हिंसा को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की ओर से बयान सामने आ रहा है. उन्होंने हिंसा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है.

हिंसा को लेकर मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की हुई क्षति अति-चिन्तनीय. अगर सरकार, प्रशासन व खूफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था.” इसी के साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, “सरकार इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे साथ ही, उत्तराखण्ड से लगे यूपी के जिला बरेली आदि में भी आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर यहाँ तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियन्त्रित कर लेना चाहिये ताकि यहाँ भी शान्ति व्यवस्था बनी रहे.”

ये भी पढ़ें-Bareilly Violence: हल्द्वानी की आग पहुंची बरेली तक, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन का पहरा, मौलाना तौकीर रजा की ‘जेल भरो’ की धमकी के बाद तनाव का माहौल

हिंसा में जला हल्द्वानी

बता दें कि गुरुवार को हल्द्वानी की घटना के बाद शुक्रवार को बरेली में भी हिंसा भड़क गई थी तो वहीं हल्द्वानी की घटना को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया था. बता दें कि हल्द्वानी में अवैध मस्जिद व मजार के खिलाफ कार्रवाई करने का विरोध करने के लिए सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए थे. उपद्रवियों ने थाने पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया था. इसी के बाद जिलाधिकारी ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश भी दे दिया था. तो वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया.

मौलाना तौकीर रजा ने जेल भरो का अह्वान किया और इसके बाद एक वर्ग के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए थे. कुछ अराजक तत्वों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद तोड़फोड़ हो गई और तीन लोग घायल हो गए. हालांकि, अब मामला पूरी तरह से नियंत्रण में है और बरेली में शांति व्यवस्था कायम है.

भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है. बरेली में हुई घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि भीड़ ने एक बाइक सवार को रोका और उसकी पिटाई कर दी. उसने भागकर जान बचाई, लेकिन भीड़ ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ की और फिर दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि पथराव से तीन लोग जख्मी हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर भगा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

14 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

36 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

36 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

48 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

49 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

53 minutes ago