मनोरंजन

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का नया कनेक्शन, इस एक्टर के साथ डेटिंग की खबरें तेज

बॉलीवुड में रिश्तों की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार चर्चा कुछ खास है. तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) न सिर्फ एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं, बल्कि उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों का ध्यान खींच रही है. हाल ही में दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं.

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये चर्चा महज अफवाह नहीं रह गई है, बल्कि दोनों के बीच खास बॉन्ड की पुष्टि भी मानी जा रही है (Tara Sutaria Aditya Roy Kapur dating). तारा की पर्सनल लाइफ में आए इस नए मोड़ ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है, और हर कोई इस नई जोड़ी को लेकर और जानने को उत्सुक है.

आदित्य कपूर है नया प्यार

तारा सुतारिया का नाम इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि वीर पहाड़िया से अलग होने के बाद तारा की जिंदगी में आदित्य की एंट्री हुई है. फिल्मफेयर के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बन रही है.

हालांकि दोनों को अभी तक बहुत ज्यादा पब्लिक में साथ नहीं देखा गया, लेकिन करीबी लोगों का कहना है कि वे साथ समय बिताना पसंद करते हैं. एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते की जानकारी अंदरूनी सूत्रों से मिली है, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई. इस खबर पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. कुछ लोग हैरान हैं, तो कई उन्हें एक शानदार जोड़ी मान रहे हैं.

वीर पहाड़िया से ऐसे खत्म हुआ रिश्ता

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की शुरुआत 2025 में मानी जाती है. दोनों को कई बार साथ देखा गया था, जिससे लगा कि यह रिश्ता आगे तक जाएगा. लेकिन करीब एक साल बाद, 2026 की शुरुआत में इनके अलग होने की खबरें सामने आईं. कहा जा रहा है कि सिंगर एपी ढिल्लों से जुड़ी एक विवादित घटना के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया.


ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट होने का डर और अबॉर्शन की कोशिश’, एक्ट्रेस कनिका मान ने कजिन की घिनौनी करतूत पर तोड़ी चुप्पी!


ऑफिशियल रिएक्शन का इंतजार

वहीं, आदित्य रॉय कपूर के साथ नाम जुड़ने के बावजूद अभी तक किसी ने भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है. दोनों सितारे अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते, इसलिए उन्होंने चुप्पी बनाए रखी है. अब फैंस को इंतजार है कि क्या वे अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार करेंगे या इसे अभी निजी ही रखेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago