Kanika Mann Interview: कनिका मान ने खुलासा किया कि जब वह महज चौथी कक्षा में थीं, तब उनके चचेरे भाई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गलत तरीके से छुआ. उस उम्र में शारीरिक बदलावों और गर्भावस्था की समझ न होने के कारण वह इतनी डर गई थीं कि उन्हें लगा कि वह प्रेग्नेंट हो जाएंगी.
इसी डर से पपीता खाना शुरू कर दिया था. सालों तक इस सदमे को अकेले झेलने के बाद, अब उन्होंने इसपर बात की.
कजिन ने की घिनौनी हरकत
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ फेम एक्ट्रेस कनिका मान ने एक पॉडकास्ट में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी होने के कारण वह बचपन में बहुत सहमी हुई रहती थीं. उन्होंने बताया कि जब वह छुट्टियों में अपने गांव या रिश्तेदारों के यहां जाती थीं, तब उनके एक कजिन ने उनके साथ घिनौनी हरकत की थी.
उस समय वह बहुत छोटी थीं और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है, लेकिन उन्हें यह एहसास जरूर था कि वह गलत था.
हरकत की वजह से गर्भवती हो सकती
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस वक्त उनके मन में प्रेग्नेंसी को लेकर एक अजीब सा खौफ बैठ गया था. उन्हें लगता था कि कजिन की उस हरकत की वजह से वह गर्भवती हो सकती हैं. कनिका ने कहा कि उन्होंने घर की बड़ी महिलाओं को अक्सर यह कहते सुना था कि पपीता खाने से गर्भपात (Abortion) हो जाता है.
इसी डर के मारे उन्होंने छिप-छिपकर पपीता खाना शुरू कर दिया ताकि अगर वह प्रेग्नेंट हों भी, तो उनका अबॉर्शन हो जाए. यह उनकी मासूमियत और डर का चरम स्तर था.
माता-पिता को जानकारी दी
उन्होंने बताया कि कई सालों तक यह बात अपने माता-पिता को नहीं बताई. उन्हें डर था कि समाज और परिवार के लोग उन्हें जिम्मेदार ठहराएंगे और उन पर पाबंदियां लगा दी जाएंगी. हालांकि, कुछ साल पहले उन्होंने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी.
कनिका ने बताया कि उनका करियर भी संघर्षों से भरा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और शुरुआत में अपने काम को परिवार से छिपाकर रखा था.
यह भी पढ़ें: सुविधा बनी दुविधा: प्रगति मैदान टनल बना गले की फांस, जानें कब सुधरेंगे हालात?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


