मनोरंजन

पहलगाम आतंकी हमला पर भारत के समर्थन में आएं ये पाकिस्तानी एक्टर्स, बोली ऐसी बातें…जो बना चर्चा का विषय

Pahalgam Terror Attack: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. इस दर्दनाक हमले की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा की गई. पाकिस्तान के मशहूर कलाकारों ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. फवाद खान, हानिया आमिर, मवरा होकैन, फरहान सईद और उसामा खान जैसे कलाकारों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति जताई.

त्रासदी कहीं भी हो, वह हम सभी की होती है: हानिया आमिर

हानिया आमिर, जो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कहीं भी हुई त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी होती है. मेरी प्रार्थनाएं उन निर्दोष लोगों के साथ हैं, जो हालिया घटना से प्रभावित हुए हैं. दर्द, दुख और आशा के बीच- हम सब एक हैं. जब निर्दोष जानें जाती हैं, तो दुख केवल उनका नहीं होता- यह हम सभी का दुख है. चाहे हम कहीं से भी आएं, दुख एक ही भाषा बोलता है. हम हमेशा मानवता को चुनना चाहिए”.

पाक कलाकारों की फिल्मों पर फिर से बैन की चर्चा तेज

हानिया आमिर को हाल ही में फहद मुस्तफा के साथ सुपरहिट ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ में देखा गया था. खबरों के अनुसार, वह पाकिस्तानी अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक पंजाबी फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस हमले के बाद, पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-पाक रिश्तों में फिर तनाव

वहीं, अभिनेता उसामा खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “हमें इस कठिन समय में पीड़ितों को ताकत देने की जरूरत है. आतंकवाद की निंदा की जानी चाहिए, चाहे वह पाकिस्तान, भारत या कहीं और हो. हमें इस नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए.”

इस हमले ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव को जन्म दिया है. इसके चलते भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ बैन लगाने की चर्चा एक बार फिर से उठने लगी है.

फवाद खान, जो जल्द ही भारतीय फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में नजर आने वाले हैं, ने भी इस हमले पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहलगाम में हुए इस बर्बर हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. हमारी प्रार्थनाएं और विचार पीड़ितों के साथ हैं.”

इसके अलावा, अभिनेत्री मवरा हुसैन ने भी इस हमले पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “आतंकवाद का कोई भी कृत्य सभी के खिलाफ है. हम सभी को इस जघन्य घटना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.  भारत के बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के बाद गुस्से में देश, PAK एक्टर्स को भारत छोड़ना होगा, फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ बड़े पर्दे पर नहीं होगी रिलीज

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago