Pahalgam Terror Attack: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई. इस दर्दनाक हमले की पूरी दुनिया में कड़ी निंदा की गई. पाकिस्तान के मशहूर कलाकारों ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. फवाद खान, हानिया आमिर, मवरा होकैन, फरहान सईद और उसामा खान जैसे कलाकारों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति जताई.
त्रासदी कहीं भी हो, वह हम सभी की होती है: हानिया आमिर
हानिया आमिर, जो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं, ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कहीं भी हुई त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी होती है. मेरी प्रार्थनाएं उन निर्दोष लोगों के साथ हैं, जो हालिया घटना से प्रभावित हुए हैं. दर्द, दुख और आशा के बीच- हम सब एक हैं. जब निर्दोष जानें जाती हैं, तो दुख केवल उनका नहीं होता- यह हम सभी का दुख है. चाहे हम कहीं से भी आएं, दुख एक ही भाषा बोलता है. हम हमेशा मानवता को चुनना चाहिए”.
View this post on Instagram
पाक कलाकारों की फिल्मों पर फिर से बैन की चर्चा तेज
हानिया आमिर को हाल ही में फहद मुस्तफा के साथ सुपरहिट ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ में देखा गया था. खबरों के अनुसार, वह पाकिस्तानी अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ एक पंजाबी फिल्म में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस हमले के बाद, पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-पाक रिश्तों में फिर तनाव
वहीं, अभिनेता उसामा खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा, “हमें इस कठिन समय में पीड़ितों को ताकत देने की जरूरत है. आतंकवाद की निंदा की जानी चाहिए, चाहे वह पाकिस्तान, भारत या कहीं और हो. हमें इस नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़ा होना चाहिए.”
इस हमले ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव को जन्म दिया है. इसके चलते भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ बैन लगाने की चर्चा एक बार फिर से उठने लगी है.
फवाद खान, जो जल्द ही भारतीय फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में नजर आने वाले हैं, ने भी इस हमले पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहलगाम में हुए इस बर्बर हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. हमारी प्रार्थनाएं और विचार पीड़ितों के साथ हैं.”
View this post on Instagram
इसके अलावा, अभिनेत्री मवरा हुसैन ने भी इस हमले पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “आतंकवाद का कोई भी कृत्य सभी के खिलाफ है. हम सभी को इस जघन्य घटना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. भारत के बॉलीवुड कलाकारों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


