The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ इस समय सोशल मीडिया से लेकर ड्राइंग रूम तक चर्चा का विषय बना हुआ है. 1 फरवरी से शुरू हुए इस शो ने महज कुछ ही दिनों में इतना ड्रामा और कलेश दिखा दिया है कि लोग अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने को मजबूर हैं. 50 सितारों के साथ शुरू हुआ यह शो अब अखाड़ा बनता जा रहा है, और सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच हुई उस तीखी भिड़ंत की, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है.
शो के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच जुबानी जंग इस कदर बढ़ी कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. रजत दलाल के हिंसक व्यवहार ने न केवल घरवालों को बल्कि दर्शकों को भी दो गुटों में बांट दिया है. हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दिग्विजय को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, और इसमें एक ऐसा नाम भी शामिल हो गया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी की जानी-दुश्मन रहीं कशिश कपूर अब उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं. याद दिला दें कि बिग बॉस के घर में इन दोनों के बीच ‘सांप और नेवले’ वाली दुश्मनी थी, लेकिन दिग्विजय पर हुए हमले ने कशिश का दिल पिघला दिया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान कशिश ने बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखी. उन्होंने कहा- “नेशनल टेलीविजन पर किसी के ऊपर हाथ उठाना पूरी तरह से गलत और अवैध है. दिग्विजय के साथ यह तीसरी बार हो रहा है कि शो में उन पर हाथ उठाया गया है. यह वाकई चिंताजनक है कि हिंसा को बार-बार नजरअंदाज किया जा रहा है.”
कशिश यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने सीधे तौर पर दर्शकों और मेकर्स पर भी निशाना साधा. उनका मानना है कि रजत दलाल को शो से बाहर न निकालना TRP का खेल है. कशिश ने साफ शब्दों में कहा कि आज की जनता को सिर्फ कलेश और लड़ाई-झगड़ा देखना पसंद है. जब तक दर्शक ऐसी चीजों पर सवाल नहीं उठाएंगे, तब तक चैनल अपनी टीआरपी के लिए हिंसक कंटेस्टेंट्स को बढ़ावा देते रहेंगे.
‘द 50’ में फिलहाल करण पटेल, चाहत पांडे, सपना चौधरी, फैजल शेख, निक्की तंबोली और बेबिका धुर्वे जैसे बड़े नाम अपनी जगह बचाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं. हर दिन एक नया टास्क और उसके साथ आने वाला नया ड्रामा शो को दिलचस्प बना रहा है. लेकिन सवाल वही है, क्या एंटरटेनमेंट के नाम पर हिंसा जायज है? फिलहाल तो दिग्विजय और रजत की यह जंग शो की हाइलाइट बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- The 50: पहले दिन ही शो में मचा बवाल, करण पटेल-सिद्धार्थ में हुई भिड़ंत, वंशज सिंह निकाले बाहर
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…