उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सियासी संग्राम: राजेश्वर सिंह के खिलाफ अजय राय की टिप्पणी पर भड़की भाजपा, सरोजनी नगर में विरोध प्रदर्शन

लखनऊ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सरोजनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को लेकर की गई टिप्पणी अब सियासी टकराव का रूप ले चुकी है. एक तरफ कांग्रेस ने संविधान संवाद महापंचायत के जरिए सरकार पर हमला बोला, तो दूसरी तरफ राजेश्वर सिंह की समर्थकों ने इसे अपने लोकप्रिय विधायक का अपमान बताते हुए सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार, 3 फरवरी 2026 को सरोजनी नगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

शहीद पथ पर विरोध प्रदर्शन

राजेश्वर सिंह के समर्थकों की ओर से जारी सूचना और पोस्टर के अनुसार, अजय राय द्वारा की गई “आपत्तिजनक टिप्पणी” के विरोध में शहीद पथ तिराहा, कानपुर रोड स्थित होटल हॉलिडे इन के सामने सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है, ‘आइये, अजय राय को सबक सिखाइये.’

समर्थकों का कहना है कि यह प्रदर्शन सरोजनी नगर की जनता की भावनाओं की आवाज है और किसी भी सूरत में विधायक के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार को सरोजनी नगर के नटकुर स्थित मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान संवाद महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले किए. उन्होंने किसानों की जमीन छीने जाने, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और सोनभद्र जैसे मामलों में न्याय न मिलने के आरोप लगाए. इसी दौरान उन्होंने सरोजनी नगर विधानसभा और वहां के विधायक को लेकर भी बयान दिया, जिसे भाजपा ने ‘अपमानजनक और अमर्यादित’ करार दिया.

अजय राय के बयान के बाद भाजपा खेमे में नाराजगी फैल गई. पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता जानबूझकर लोकप्रिय विधायक की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

भाजपा महिला नेत्री का तीखा हमला

मामले में भाजपा नेत्री अनिता तिवारी (अन्नु) का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है. उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अजय राय का सरोजनी नगर विधानसभा में आकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का अपमान है, बल्कि सरोजनी नगर की मातृशक्ति का भी अपमान है. अनिता तिवारी ने अपने पोस्ट में साफ शब्दों में कहा, अजय राय को माफी मांगनी ही पड़ेगी.’

ये भी पढ़ें: सेल्फी का जानलेवा शौक! ट्रैक पर फोटो लेते वक्त UP के 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत, तीसरे की हालत गंभीर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago