मनोरंजन

कंगाल हुए ‘द राजा साब’ के मेकर्स! बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, क्या फ्लॉप होगी प्रभास की फिल्म?

बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाले प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ का डिब्बा बॉक्स ऑफिस पर गोल होता नजर आ रहा है. मारुति के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म शुरुआत में तो शेर की तरह दहाड़ी, लेकिन अब इसकी हालत देख मेकर्स के पसीने छूट रहे हैं. फिल्म अब मेकर्स की जेब भरने के बजाय उन्हें भारी नुकसान की ओर ले जा रही है.

औंधे मुंह गिरी फिल्म

9 जनवरी 2026 को जब ‘द राजा साब’ रिलीज हुई थी, तब नजारा कुछ और ही था. प्रभास का जलवा ऐसा था कि फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. यह प्रभास के करियर की छठी ऐसी फिल्म बनी जिसने ओपनिंग डे पर ही शतक जड़ दिया. लेकिन कहते हैं न कि फिल्म सिर्फ स्टार पावर से नहीं, कहानी से चलती है. यहीं ‘द राजा साब’ मात खा गई. निगेटिव रिव्यू और दर्शकों की खराब प्रतिक्रिया ने फिल्म की कमर तोड़ दी.

शुरुआती उत्साह ठंडा पड़ते ही कमाई में ऐसी गिरावट आई कि दूसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म करोड़ों के लिए तरसने लगी. हैरानी की बात यह है कि फिल्म के दूसरे वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर भी कोई उछाल देखने को नहीं मिला, जबकि आमतौर पर फिल्मों की कमाई इन दिनों में बढ़ती है.

10वें दिन की कमाई ने किया निराश

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर गौर करें तो ‘द राजा साब’ का सफर उम्मीदों से उलट काफी दर्दनाक रहा है. फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में जैसे-तैसे 130.25 करोड़ रुपये तो बटोर लिए, लेकिन उसके बाद मंदी का जो दौर शुरू हुआ, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरे हफ्ते के शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म महज 3.5 करोड़ रुपये पर सिमट गई. वहीं 9वें दिन शनिवार को इसमें और गिरावट आई और कलेक्शन गिरकर सिर्फ 3 करोड़ रुपये रह गया. सबसे चौंकाने वाली बात रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को देखने को मिली, जब छुट्टी का दिन होने के बावजूद फिल्म की कमाई बढ़ने के बजाय घट गई और केवल 2.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

अब ‘बॉर्डर 2’ का डर

जिस फिल्म पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था, वह अब उन्हें कंगाल करने की कगार पर है. फिल्म का बजट 400 करोड़ है और 10 दिन बीत जाने के बाद भी यह 150 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

रही-सही कसर आने वाली 23 जनवरी को पूरी हो जाएगी, जब सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. माना जा रहा है कि जैसे ही ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होगी, ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस से पैकअप हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: गानों की धुन पर गैंगवार की आहट! निशाने पर बी प्राक से लेकर ये सारे सिंगर; जानिए क्यों गैंगस्टरों के रडार पर हैं ये सितारे?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago