Bharat Express DD Free Dish

गानों की धुन पर गैंगवार की आहट! निशाने पर बी प्राक से लेकर ये सारे सिंगर; जानिए क्यों गैंगस्टरों के रडार पर हैं ये सितारे?

Lawrence Bishnoi target singers: बी प्राक से 10 करोड़ की रंगदारी की मांग के बाद सवाल उठे हैं. एपी ढिल्लों, हनी सिंह समेत कौन-कौन से सिंगर गैंगस्टरों की हिट लिस्ट में हैं?

Lawrence Bishnoi target singers

Lawrence Bishnoi target singers: गैंगेस्टर लॉरेंश बिश्नोई के गैंग ने एक बार फिर पंजाबी सिंगर को निशाना बनाया है. प्रख्यात गायब बी प्राक (B Praak) से लॉरेंश गिरोह द्वारा रंगदारी मांगने का मामल सामने आया है. यह फिरौती बी प्राक के दोस्त और गायक दिलनूर के जरिए मांगी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी गायक दिलनूर ने एसएसपी मोहाली के पास एक शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल आए. कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया और गायक दिलनूर से कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती का संदेश दें. कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा.

इन गायकों को भी मिल चुकी है धमकी

बी प्राक के अलाव कई अन्य गायक भी गैंगस्टरों की धमकियों का शिकार हो चुके हैं. सिंगर यो यो हनी सिंह को भी गैंगस्टर की धमकी मिल चुकी है. 50 लाख फिरौती के बदले जान से मार डालने की धमकी दी गई थी. हनी सिंह ने इंटरव्यू में बताया था कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी थी.

एपी ढिल्लों (AP Dhillon)

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भी गैंगस्टरों के निशाने पर रहे. कुछ समय पहले उनके घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.

जानी (Jaani)

पंजाबी सिंगर और गीतकार जानी को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. उन्होंने तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, एडीजीपी और मोहाली के एसएसपी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग भी की थी.

पवन सिंह (Pawan Singh)

भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह को दिसंबर 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी. धमकी में उन्हें सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी गई थी. यह धमकी उस वक्त आई थी जब पवन सिंह ‘बिग बॉस’ के फिनाले में बतौर मेहमान शामिल होने वाले थे. धमकी के बावजूद उन्होंने शो में शिरकत की.


ये भी पढ़ें: धमाल 4: ईद पर यश की ‘टॉक्सिक’ का खौफ? अजय देवगन ने ऐन मौके पर बदला गेम, अब इस दिन मचेगा शोर


हंसराज रघुवंशी और रैपर एमिवे बंटाई ( Hansraj Raghuvanshi and Emiway Bantai) 

भक्ति गीतों से पहचान बनाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी को अक्टूबर 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी. सिर्फ सिंगर्स ही नहीं रैपर एमिवे बंटाई को भी मई 2025 में गैंग की ओर से धमकी मिली थी. उनसे 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी.

पुलिस जांच में जुटी

बी प्राक वाले मामले में पंजाब पुलिस सिंगर दिलनूर की शिकायत के बाद से जांच में जुटी हुई है. एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कॉल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read