पंचायत 3
Panchayat 3: वेब सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है कि पंचायत के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जिसने अपने दो सीजनों से दर्शकों को दीवाना बना दिया है. और सभी तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों को पंचायत के तीसरे सीजन को देखने के लिए अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही अब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पंचायत के सेट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सेट के बारे में और बढ़ती गर्मी में शूटिंग को लेकर बात करती नजर आ रही हैं
पंचायत 3 के लिए फैंस हुए एक्साइटेड
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जोशी दिलावर नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया, “पंचायत के लिए काफी एक्साइटेड हूं.वही नीना गुप्ता के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं. वाह मजा आ गया अब इंतजार नहीं हो रहा है सीरीज का। तो वहीं दूसरे फैन ने नीना का ध्यान रखते हुए कहा प्रोडक्शन वालों से एक कूलर लगवा लो रिलैक्स फील करेंगी तो सीरीज और अच्छे से बनेगी. वहीं तीसरे यूजर ने कहा यह तो सच है तेज धूप गर्मी बारिश सभी में एक्टिंग करनी होती है तभी फिल्म में रियल फीलिंग निकलती है. फिलहाल तो पंचायत के तीसरे सीजन के लिए फैन्स का क्रेज साफ देखा जा सकता है.
वीडियो में नीना गुप्ता अपने ही अंदाज में बता रही हैं कि, ’40 डिग्री है 40, बहुत गर्म है. छाता ऊपर से निकल जाता है, और धूप मुंह पे लगती है. सब जल गया है, जब मैं मुम्बई में आउंगी तो कोई हमें पहचानेगा भी नहीं. कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो ”पंचायत’ के पिछले दोनों सीजन जबरदस्द हिट हुए थे. दर्शकों को इस सीजन का काफी दिनों से इंतजार है. इसलिए अब ये वीडियो देख वेबसीरीज (Web Series) को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.
कौन कौन है कलाकार
आपको बता दें इस वैब सिरीज को चंदन कुमार ने लिखा है और इसके निर्देशक दिपक कुमार है सीरीज में नीना गुप्ता, जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, बिस्वपति सरकार चंदन रॉय और फैजल मलिक भी शामिल है
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…