Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Panchayat 3: इंतजार हुआ खत्म नीना गुप्ता ने सेट से शेयर किया वीडियो सामने आया बड़ा अपडेट

वेब सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि पंचायत (Panchayat) के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही अब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पंचायत के सेट से एक वीडियो शेयर किया है।

Panchayat 3

पंचायत 3

Panchayat 3: वेब सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है कि पंचायत के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जिसने अपने दो सीजनों से दर्शकों को दीवाना बना दिया है. और सभी तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों को पंचायत के तीसरे सीजन को देखने के लिए अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जल्द ही अब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी. हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता  ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पंचायत के सेट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वे सेट के बारे में और बढ़ती गर्मी में शूटिंग को लेकर बात करती नजर आ रही हैं

पंचायत 3 के लिए फैंस हुए एक्साइटेड 

इस वीडियो के सामने आते ही फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जोशी दिलावर नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया, “पंचायत के लिए काफी एक्साइटेड हूं.वही नीना गुप्ता के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं. वाह मजा आ गया अब इंतजार नहीं हो रहा है सीरीज का। तो वहीं दूसरे फैन ने नीना का ध्यान रखते हुए कहा प्रोडक्शन वालों से एक कूलर लगवा लो रिलैक्स फील करेंगी तो सीरीज और अच्छे से बनेगी. वहीं तीसरे यूजर ने कहा यह तो सच है तेज धूप गर्मी बारिश सभी में एक्टिंग करनी होती है तभी फिल्म में रियल फीलिंग निकलती है. फिलहाल तो पंचायत के तीसरे सीजन के लिए फैन्स का क्रेज साफ देखा जा सकता है.

वीडियो में नीना गुप्ता अपने ही अंदाज में बता रही हैं कि, ’40 डिग्री है 40, बहुत गर्म है. छाता ऊपर से निकल जाता है, और धूप मुंह पे लगती है. सब जल गया है, जब मैं मुम्बई में आउंगी तो कोई हमें पहचानेगा भी नहीं. कोई बात नहीं, एक्टिंग करनी है तो ”पंचायत’ के पिछले दोनों सीजन जबरदस्द हिट हुए थे. दर्शकों को इस सीजन का काफी दिनों से इंतजार है. इसलिए अब ये वीडियो देख वेबसीरीज (Web Series) को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

कौन कौन है कलाकार
आपको बता दें इस वैब सिरीज को चंदन कुमार ने लिखा है और इसके निर्देशक दिपक कुमार है सीरीज में नीना गुप्ता, जीतेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, बिस्वपति सरकार चंदन रॉय और फैजल मलिक भी शामिल है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital