मनोरंजन

‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार हुआ खत्म, फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, इस दिन सिनेमाघर में धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 The Rule New Release Date: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. अब मेकर्स ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि फिल्म पुष्पा 2 इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी.

फैंस को रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार था लेकिन आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. अब यह फिल्म इस साल के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ऐसे में आइए जानते है किस दिन पर्दे पर धमाल मचाएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2 द रुल’.

पुष्पा-2 द रुल की नई रिलीज डेट आई सामने

लंबे इंतजार के बाद अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने फाइनली इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म इसी साल यानी 6 दिसंबर, 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह भी बताई है.

फिल्म के आधिकारिक X हैंडल पर इसकी रिलीज डेट बताया गया है. पुष्पा के आधिकारिक पेज पर इसकी रिलीज डेट को बताते हुए लिखा गया, ‘हम आपको बेस्ट देंगे. इंतजार बढ़ गया है कुछ अच्छे अनुभव के लिए जो आपको सिनेमाघरों में मिलेगा. पुष्पा 2 द रूल की ग्रैंड रिलीज अब 6 दिसंबर 2024 को होगी. उसका शासन अद्भुत होगा.’

ये भी पढ़ें:शाहरुख खान के बाद अब सलमान खान के साथ धूम मचाने आ रहे हैं डायरेक्टर एटली, स्क्रिप्ट हो रही फाइनल

टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा पुष्पा-2 का गाना

‘पुष्पा 2’ पिछले दो सालों से मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जिसे लगातार चार्ट में टॉप पर देखा गया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी ऊंचाई को छू रही है, इसके गाने और टीजर ने ऑर्गेनिक तरीके से 100 मिलियन व्यूज को पार किया है.हाल ही में, मास जथरा टीजर, एनर्जेटिक ‘पुष्पा पुष्पा’ टाइटल सॉन्ग, और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर बड़े हिट रहे हैं. साथ ही यह सभी सबसे लंबे समय तक टॉप 10 में ट्रेंड करते नजर आए हैं.इतना ही नहीं इन एसेट्स ने रियल यूनिवर्स में भी जबरदस्त सक्सेस हासिल की है, इनपर सबसे ज्यादा यूजर जनरेटेड कंटेंट बनाए गए हैं.

मेस्ट्रो सुकुमार ने किया प्रोड्यूस

फिल्म पहले 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म को 6 दिसंबर 2024 के रूप में नई रिलीज डेट दी गई है. ‘पुष्पा 2: द रूल’ को मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि मेस्ट्रो सुकुमार ने इसे डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago