मनोरंजन

फिल्म जगत में पसरा सन्नाटा, इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की थी रील

Renjusha Menon dead: साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस रंजुषा मेनन ने आत्महत्या कर ली है. इस खबर के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर है. एक्ट्रेस का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला. हालांकि उन्होंने सुसाइड क्यों किया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. एक्ट्रेस की मौत के वजह अलग-अलग बताई जा रही है, लेकिन पुलिस मौत के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है. रंजुषा मेनन की उम्र महज 35 साल थी और उन्होंने कई साउथ की बड़ी फिल्में औरटीवी सीरियल में काम किया था.

एक्ट्रेस की मौत 30 अक्टूबर की सुबह को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी अभी सामने आयी है. उनका शव तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्याट स्थित उनके घर में लटका हुआ मिला था.

सुसाइड से एक पहले शेयर की थी पोस्ट

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने कुछ समय पहले श्रीकार्याट में किराए पर घर लिया था, जिसमें वह अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थीं. रंजुषा मेनन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टीव रहती थीं. वो अक्सर रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टीव रहतीं थीं. हालांकि उनकी मौत के बाद से सभी शोक्ड हैं, क्योंकि उन्होंने अपने आत्महत्या करने से पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील शेयर की थी. उन्होंने 29 अक्टूबर को रील पोस्ट की थी और 30 अक्टूबर को सुसाइड कर लिया.

अब सब इसलिए भी हैरान हैं कि उन्होंने एक दिन पहले ही रील बनाया था, फिर अचानक ऐसा क्या हो गया? जो उन्होंने सुसाइड कर लिया. यह अभी तक गहरा राज बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक और समर्थ ने ईशा मालवीय की उड़ाई धज्जियां, अरबाज और सोहेल खान ने घरवालों को किया रोस्ट

इन बड़ी फिल्मों किया काम

रंजुषा ने फिल्म जगत में सिटी ऑफ गॉड, मेरिकुंडारु कुंजद जैसी कई फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया है. आखिरी बार वो आनंदरागम में नजर आई थीं, जहां उन्होंने लीड रोल प्ले किया था. उन्होंने सिटकॉम वरन डॉक्टारानु में कॉमिक रोल निभाया था. वहीं एन्ते मथावु और श्रीमती हिटलर जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग से लोगों को खूब मनोरंजन किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

38 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

46 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

2 hours ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago