Manoj Kumar Last Rites: दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार, जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था, को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनका निधन शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 21 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे.
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अग्नि को सौंपा गया. इससे पहले उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं.
अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे.
राजपाल यादव ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वह भारत रत्न हैं, हमारे बॉलीवुड के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे.”
सलीम खान और अरबाज खान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और अपने पुराने साथी को अंतिम विदाई दी.
अनु मलिक ने कहा, “मनोज कुमार ने जो भी फिल्में बनाई, वे समाज और देशहित के लिए थीं. ऐसे कलाकार बार-बार जन्म नहीं लेते. पूरा देश आज दुखी है.”
प्रेम चोपड़ा, जो उनके करीबी मित्र भी थे, ने भावुक होकर कहा, “हम शुरुआत से साथ थे, यह एक शानदार सफर था. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे.”
इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया, जिसमें मनोज कुमार की पत्नी शशि कुमार सफेद सलवार सूट में, माथे पर बड़ी काली बिंदी लगाए, बिलखती नजर आईं. वे अपने दिवंगत पति के पार्थिव शरीर को फूलों की माला पहनाकर अंतिम विदाई देती हैं, उन्हें गले लगाकर आखिरी बार चूमती हैं और रोते हुए उनके चरणों में माथा टेकती हैं. बेटे कुणाल गोस्वामी ने मां को संभाला, लेकिन खुद भी आंसू नहीं रोक पाए.
मनोज कुमार की पत्नी शशि से मुलाकात कॉलेज के दिनों में एक पार्टी के दौरान हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी में बदल गया. उनका एक बेटा कुणाल गोस्वामी है.
मनोज कुमार अपने पीछे लगभग ₹170 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में जो योगदान दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई में उमड़ा सिनेमा जगत
-भारत एक्सप्रेस
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…