Manoj Kumar Last Rites: दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार, जिन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था, को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनका निधन शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 21 फरवरी से अस्पताल में भर्ती थे.
मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अग्नि को सौंपा गया. इससे पहले उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं.
बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे.
#WATCH मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे.
मनोज कुमार का कल 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. pic.twitter.com/L4jfsrAu84
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
राजपाल यादव ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “वह भारत रत्न हैं, हमारे बॉलीवुड के रत्न हैं और हमेशा रहेंगे.”
#WATCH | Mumbai | On the demise of Indian actor and film director Manoj Kumar, Actor Rajpal Yadav says, “…He is the Vishwa Kala Ratna of India, he is Bharat Ratna. I salute him and he is a gem of our Bollywood and will always remain a gem.” pic.twitter.com/rEMu3bKCVz
— ANI (@ANI) April 5, 2025
सलीम खान और अरबाज खान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए और अपने पुराने साथी को अंतिम विदाई दी.
#WATCH मुंबई: मशहूर लेखक सलीम खान उनके बेटे अभिनेता अरबाज खान फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे.
मनोज कुमार का कल 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया. pic.twitter.com/7BormkP9lM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
अनु मलिक ने कहा, “मनोज कुमार ने जो भी फिल्में बनाई, वे समाज और देशहित के लिए थीं. ऐसे कलाकार बार-बार जन्म नहीं लेते. पूरा देश आज दुखी है.”
#WATCH | मुंबई: संगीतकार अनु मलिक ने अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर कहा, “…वह एक सच्चे देशभक्त थे… उन्होंने जो भी फिल्में बनाईं, वह समाज और देश के हित के लिए बनाईं. ऐसे लोग बार-बार नहीं आते. मैं बस इतना कहूंगा कि मनोज कुमार जी की फिल्मों, गानों, निर्देशन से… pic.twitter.com/72qoNs16QS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
प्रेम चोपड़ा, जो उनके करीबी मित्र भी थे, ने भावुक होकर कहा, “हम शुरुआत से साथ थे, यह एक शानदार सफर था. वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे.”
#WATCH | मुंबई: अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर कहा, “मैं शुरू से ही उनके साथ था. हम साथ में ‘शहीद’ फिल्म में थे, जो हिट फिल्मों में से एक है… हमने कई फिल्मों में साथ काम किया… वह फिल्म बनाते समय कभी समझौता नहीं करते थे…” pic.twitter.com/X46bDZhZs8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
पत्नी और बेटे का भावुक विदा
इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया, जिसमें मनोज कुमार की पत्नी शशि कुमार सफेद सलवार सूट में, माथे पर बड़ी काली बिंदी लगाए, बिलखती नजर आईं. वे अपने दिवंगत पति के पार्थिव शरीर को फूलों की माला पहनाकर अंतिम विदाई देती हैं, उन्हें गले लगाकर आखिरी बार चूमती हैं और रोते हुए उनके चरणों में माथा टेकती हैं. बेटे कुणाल गोस्वामी ने मां को संभाला, लेकिन खुद भी आंसू नहीं रोक पाए.
View this post on Instagram
जानें नेटवर्थ
मनोज कुमार की पत्नी शशि से मुलाकात कॉलेज के दिनों में एक पार्टी के दौरान हुई थी. दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता शादी में बदल गया. उनका एक बेटा कुणाल गोस्वामी है.
मनोज कुमार अपने पीछे लगभग ₹170 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा में जो योगदान दिया, वह सदैव याद रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: ‘भारत कुमार’ मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई में उमड़ा सिनेमा जगत
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

