Padma Award 2025: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते दिन यानी कि 28 अप्रैल को पद्म अवॉर्ड्स के विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इसे नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एक खास सेरेमनी में आयोजित किया गया था जहां विनर्स को अवॉर्ड से नवाजा गया था. अवॉर्ड लेने वालों में 71 हस्तियां शामिल थी जिसमें 17 कलाकारों के नाम शामिल थे जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया. इस लिस्ट में अजित कुमार से लेकर नंदमुरी बालकृष्ण तक का नाम शामिल है.
सुपरस्टार अजित कुमार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जब जनवरी में अवॉर्ड विनर्स अनाउंस किए गए थे तब अजित ने एक स्टेटमेंट कहा था मैं भारत के राष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार हासिल करने के लिए बहुत ही विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हू. मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.
वहीं इस लिस्ट में साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण का नाम भी शामिल है. उन्हें भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला है. इस दौरान एक्टर को आंध्र प्रदेश के ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया था. वो ऑफ व्हाइट धोती-कुर्ते के साथ शॉल में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की हीरोइन श्रीलीला के घर आई खुशखबरी, नन्हीं परी संग शेयर की प्यारी तस्वीरें
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहा है. जहां दक्षिण के दो अभिनेताओं को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. वहीं बॉलीवुड से शेखर कपूर को भी सम्मानित किया गया. शेखर को ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है.
गायक अरिजीत सिंह- पद्म श्री
सिंगर पंकज उधास (मरणोपरांत)- पद्म भूषण
फिल्म निर्माता शेखर कपूर-पद्म भूषण
अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ- पद्म श्री
अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री
गायिका जसपिंदर नरूला- पद्म श्री
गायक अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री
संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्म श्री
लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री
भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री
लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री
शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मश्री
गायक महाबीर नायक – पद्मश्री
अभिनेत्री ममता शंकर -पद्मश्री
अभिनेता अनंत नाग- पद्मा भूषण
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…