मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव पर इस एक्ट्रेस ने लगाया पलक को धोखा देने का आरोप तो अविनाश ने कहा प्यार हो गया था खत्म

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार एक्स कपल अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी बिग बॉस के घर के अंदर बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वहीं दोनों को एक दूसरे का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में प्रवेश करने से पहले, पलक और अविनाश डेटिंग कर रहे थे और उनकी सगाई भी हो चुकी थी. लेकिन, किन्ही वजहों  से उन्होंने सगाई तोड़ दी थी हालांकि, उनका रिश्ता बुरे मोड़ पर खत्म हुआ और यह भी बताया गया कि अविनाश ने पलक को धोखा दिया था.

पलक संग ब्रेकअप पर अविनाश ने दी सफाई

बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश को अपनी सफाई देते हुए देखा गया. उन्होंने कहा कि वह पलक से प्यार करते थे और इस तरह उनका ब्रेकअप हो गया. उन्होंने बचाव किया कि वह उनका ब्रेकअप हो गया है और वह आगे बढ़ चुके हैं तो इसे धोखाधड़ी कैसे माना जाएगा.

सिमरन ने नहीं किया भरोसा

जिया ने भी उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा कि अगर ब्रेकअप के बाद किसी और के साथ आगे बढ़ गए तो यह धोखा नहीं है. हालांकि, एक्ट्रेस सिमरन बुधरुप ने अविनाश की सफाई को झूठा बताया है. लेकिन, सिमरन और पलक दोस्त है और सिमरन के दावे के अनुसार, वह पुरसवानी के करीबी है.

ये भी पढ़े:Rose Water Benefits: गुलाब जल से होते हैं ये 3 फायदे, जानें, इस्तेमाल करने के तरीके

अविनाश को बताया झूठा

सिमरन ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का क्लिप शेयर किया और अविनाश को झूठा बताया. इतना ही नहीं इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिमरन ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा कितना झूठा है. अविनाश को प्यार नहीं हुआ उसने मेरी दोस्त पलक पुरसवानी को धोखा दिया जब उनकी सगाई थी और उसने बेशर्मी से उसका दिल और भरोसा तोड़ा. ये आपका हीरो नंबर 1 नहीं बल्कि ये तो झूठा नंबर 1 है. आपकों बता दें कि अविनाश अपनी छोटी बहू की को-स्टार रुबीना दिलैक को भी डेट कर रहे थे .

Akansha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

2 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

6 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

9 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

19 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

37 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

48 minutes ago