देश

गाजीपुर जेल में बंद बसपा के पूर्व सांसद Afzal Ansari की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Afzal Ansari: गाजीपुर जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है. तीन दिन पहले ही अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी. बताया गया है कि वो अब पहले से काफी बेहतर हैं. डॉक्टर सुबह शाम अंसारी के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. बसपा के पूर्व सांसद को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 29 अप्रैल को चार साल की सजा सुनाई थी. अफजाल अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है. केस के चलते अफजाल अंसारी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. बताया गया है कि अंसारी, हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़ित हैं.

अफजाल को खान-पान से करना होगा परहेज

अफजाल की देखरेख कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि अफजाल अंसारी के स्वास्थ के लिए जो भी जरूरी कदम हैं, वे उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ” गर्मी, उमस और ज्यादा सोचने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को दिक्कत आती है, फिलहाल अफजाल अंसारी को चिकित्सकों ने कुछ दवाओं के साथ खान-पान का परहेज बताया है.

मुख्तार अंसारी के भाई हैं अफजाल

बताते दें कि एमपी-एमएलए अदालत ने पिछले महीने 2007 के एक मामले में राजनेता मुख्तार अंसारी और उनके भाई अफजाल अंसारी को सजा सुनाई थी. मुख्तार अंसारी को जहां 10 साल जेल की सजा सुनाई गई, वहीं अफजल असारी को 4 साल जेल की सजा सुनाई गई. सजा सुनाए जाने के बाद गाजीपुर संसदीय क्षेत्र से बसपा सांसद अफजल की लोकसभा सदस्यता भी लोकसभा सचिवालय द्वारा रद्द कर दी गई. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार, किसी भी सदस्य को दोषी ठहराए जाने और दो साल या उससे अधिक के कारावास की सजा होने पर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से भारत के संकल्पों को मिली नई उड़ान : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज था मामला

हाल ही में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और भाजपा के विक्रम सैनी ने इसी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपना सांसद दर्जा खो दिया है. 2007 में अंसारी बंधुओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और 2022 में दोनों के खिलाफ प्रथम दृष्टया आरोप तय किए गए. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने 2007 के मामले में अंसारी बंधुओं को सजा सुनाई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago