देश

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से भारत के संकल्पों को मिली नई उड़ान : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान लिए गए स्ट्रेटेजिक एवं डिप्लोमेटिक फैसले और रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार एवं तकनीक सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों में हुए समझौते को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से भारतीय उद्योग, भारतीय शिक्षा और भारत के आत्मनिर्भरता के संकल्प को नई उड़ान मिली है. हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सफल दौरे के लिए उन्हें बधाई देते हैं. भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे के दौरान कई ऐसे डिप्लोमेटिक और स्ट्रेटेजिक फैसले किए गए हैं, जो नव भारत के निर्माण में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हमारे देश में हिंदुस्तानियों को आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्रदान करेंगे.

यह दौर युद्ध का नहीं है, यह वार्ता और संवाद का दौर है

ईरानी ने अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत का जिक्र करते हुए कहा कि वंदेमातरम और भारत माता के जयघोष के बीच प्रधानमंत्री ने यह कहा कि यह दौर युद्ध का नहीं है, यह वार्ता और संवाद का दौर है. प्रधानमंत्री के दौरे की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दौरे के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, सेमीकंडकटर, खनिज सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, माइक्रोन टेक्नोलॉजी, क्वाण्टम कंप्यूटिंग, जेट निर्माण सहित अनेक क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं जिससे भारत में रोजगार की संभावना बढ़ेगी, इनोवेशन में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक लाभ भी होगा और भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा.

आम चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं

भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर की जा रही आलोचना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद अल्पसंख्यक हैं. देश में 20 अलग-अलग दल शासन कर रहे हैं. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आम चुनाव नजदीक है इसलिए इस तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- पटना में शुरू हुई विपक्षी एकता की बैठक, राहुल गांधी, ममता बनर्जी समेत 15 दलों के नेता हुए शामिल

इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

9 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

31 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago