मनोरंजन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने इन फिल्मों की दी जबरदस्त टक्कर, जानिए पहले दिन कितना किया कलेक्शन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 5 सितंबर को सिनेमाघरों में एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसमें से कुछ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रहीं तो कुछ का बुरा हाल हुआ है. टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने लोगों का दिल जीत लिया है. हर्षवर्धन निर्देशित बागी 4 ने शानदार कमाई की है. वहीं दूसरी तरफ द बंगाल फाइल्स और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसके लिए पहले दिन 2 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पहले दिन कौन-सी फिल्में कितनी आगे रही है.

बागी 4 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनीं बागी 4 का ट्रेलर देखकर ही लोग बहुत इंप्रेस हो गए थे. लोग इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने बज क्रिएट कर दिया था. जिसकी वजह से ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने में कामयाब साबित हो पाई है. Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, बागी 4 ने रिलीज के पहले दिन ₹12 करोड़ की कमाई की. यह बागी 3 के पहले दिन के कलेक्शन के सामने टीक नहीं पाई जिसने पहले दिन ₹17.5 करोड़ कमाए थे. वहीं, बागी 2 ने ₹25.10 करोड़ और पहली बागी ने ₹11.85 करोड़ कमाए थे.

द बंगाल फाइल्स ने कितने किया कलेक्शन?

बागी 4 जहां एक्शन से भरपूर फिल्म है वहीं द बंगाल फाइल्स को लेकर काफी विवाद हो रहा था. इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल में खूब प्रदर्शन किया गया था. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक द बंगाल फाइल्स की शुरुआत काफी ठंडी रही है. फिल्म पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ की कमाई कर पाई है. वहीं टाइगर श्रॉफ की बागी 4 ने 12 करोड़ कमा लिए हैं. दोनों के कलेक्शन में जमीन आसमान का फर्क है.

ये भी पढ़ें: ‘The Bengal Files’ पर बवाल, BJP-TMC आमने-सामने, बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही शुरुआत

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का 5 सितंबर यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों से क्लैश हुआ था. लेकिन ये हॉलीवुड फिल्म भारी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ इसने अपनी रिलीज के पहले दिन सभी भाषाओं में बंपर कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ 18 करोड़ रुपये की कमाई की है, इसके साथ ही, फिल्म ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड हॉरर ओपनर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

बागी 4 के बारे में

यह टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त है. ए. हर्ष द्वारा निर्देशित, यह एक्शन थ्रिलर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है. इस फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म ें सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और पवन शंकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 minute ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago