Tiger Shroff Firing Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में हुए जानलेवा हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है. बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि इस भयानक गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं.
घटना के बाद से ही फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं, इसी बीच टाइगर की एक तस्वीर और सीसीटीवी वीडियो (Tiger Shroff Firing video) सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.
Gunshots fired near #TigerShroff’s car… Glad he’s safe https://t.co/Zj4vXAWuN8
— Abhi (@abhim3010) October 18, 2026
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनके सीने और हाथ पर गंभीर रूप से पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है, साथ ही उन्होंने हाथ में गर्म पट्टी भी पहनी हुई है. यह फोटो उस वक्त की है जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे थे.
इस मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने टाइगर और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी टाइगर श्रॉफ से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है.
बता दें खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताने वाले अनिल पंडित नाम के शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस हमले की बात कबूल की है, जिसके बाद मुंबई पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं.
ये भी पढ़ें-पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल
इस जानलेवा हमले के बाद टाइगर श्रॉफ के पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फैंस को ढांढस बंधाते हुए बताया कि टाइगर अब खतरे से बाहर हैं और पूरी तरह से ठीक हैं. हालांकि, मुंबई में सरेआम हुई इस गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस इस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…