Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डराने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी चोटों वाली तस्वीर और CCTV वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है.

Tiger Shroff

Tiger Shroff Firing Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में हुए जानलेवा हमले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है. बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत यह रही कि इस भयानक गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं.

घटना के बाद से ही फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं, इसी बीच टाइगर की एक तस्वीर और सीसीटीवी वीडियो (Tiger Shroff Firing  video) सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

 

सामने आई डराने वाली तस्वीर(Tiger Shroff Firing Update)

सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनके सीने और हाथ पर गंभीर रूप से पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है, साथ ही उन्होंने हाथ में गर्म पट्टी भी पहनी हुई है. यह फोटो उस वक्त की है जब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे थे.

इस मुलाकात के दौरान एकनाथ शिंदे ने टाइगर और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर की बात(Tiger Shroff Firing  video)

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी टाइगर श्रॉफ से फोन पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है.

बता दें खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताने वाले अनिल पंडित नाम के शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस हमले की बात कबूल की है, जिसके बाद मुंबई पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं.

ये भी पढ़ें-पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

जैकी श्रॉफ ने दी सेहत की जानकारी

इस जानलेवा हमले के बाद टाइगर श्रॉफ के पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फैंस को ढांढस बंधाते हुए बताया कि टाइगर अब खतरे से बाहर हैं और पूरी तरह से ठीक हैं. हालांकि, मुंबई में सरेआम हुई इस गोलीबारी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम सामने आने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस इस मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital