मनोरंजन

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर कथित तौर पर फायरिंग की गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टाइगर फुटबॉल खेलकर घर वापस लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं. टाइगर इस घटना में सुरक्षित बताए गए हैं.

JVPD ग्राउंड के पास हुई गोलीबारी

बताया जा रहा है कि जैसे ही टाइगर श्रॉफ की गाड़ी जुहू के JVPD ग्राउंड के पास पहुंची, तीन अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और फायरिंग शुरू कर दी. रिपोर्ट्स में 5 से 7 राउंड गोलियां चलने की बात कही जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल

इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं पहुंची, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायल लोगों की स्थिति को लेकर पुलिस लगातार जानकारी जुटा रही है.

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई है. पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

जिम्मेदारी लेने का दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है. फिलहाल जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

1 hour ago