Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल गाजियाबाद के वैशाली स्थित ‘वैशाली कालीबाड़ी’ में इस वर्ष 33वें शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है. 16 अक्टूबर (महाषष्ठी) से लेकर 21 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) तक चलने वाले इस 6 दिवसीय शारदोत्सव में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों, पुष्पांजलि, महाप्रसाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य संगम देखने को मिल रहा है.
आश्विन मास के शरद ऋतु के आगमन के साथ ही शियुली फूलों की सुगंध, काश के फूलों की छटा और ढाक की गूंज के बीच मंदिर प्रांगण पूरी तरह मां दुर्गा के जयकारों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान है.
‘वैशाली कालीबाड़ी कल्चरल एसोसिएशन’ पिछले तीन दशकों से अधिक समय से गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में सनातन और बंगाली सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है. संस्था न केवल वार्षिक दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती है, बल्कि वर्षभर विभिन्न धार्मिक उत्सवों और सामाजिक सरोकारों का भी संचालन करती है. संस्था इस वर्ष अपनी 33वीं वर्षगांठ मना रही है, जो क्षेत्र की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित पूजाओं में गिनी जाती है.
महाषष्ठी से लेकर महानवमी तक प्रतिदिन शाम 07:30 बजे भव्य संध्या आरती होगी, जिसके तुरंत बाद स्थानीय व आमंत्रित कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
16 अक्टूबर (शुक्रवार) – महाषष्ठी
17 अक्टूबर (शनिवार) – महासप्तमी
18 अक्टूबर (रविवार) – महाअष्टमी (अहोरात्र)
19 अक्टूबर (सोमवार) – महाअष्टमी विस्तार एवं संधि पूजा
20 अक्टूबर (मंगलवार) – महानवमी
21 अक्टूबर (बुधवार) – विजयादशमी
वैशाली कालीबाड़ी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के सभी प्रमुख हिस्सों से सीधी कनेक्टिविटी पर स्थित है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल
आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) और दिल्ली बॉर्डर से कौशांबी होते हुए सीधे वैशाली सेक्टर-4 पहुंचा जा सकता है. वहीं नोएडा की तरफ से आने वाले श्रद्धालु यूपी गेट / गाजीपुर बॉर्डर अथवा खोड़ा-कौशांबी लिंक रोड के जरिए सीधे पहुंच सकते हैं.
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…