Munmun Dutta Marriage: एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने समाज की दकियानूसी सोच को दरकिनार करते हुए अकेले खुश रहने और दुनिया घूमने के अपने फैसले को गर्व से स्वीकार किया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो वे पिछले कई सालों से ‘बबीता जी’ बनकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और दिलीप जोशी (जेठालाल) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री आज भी सुपरहिट है (TMKOC Babita Ji).
लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी और सिंगल रहने को लेकर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच लिया है.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने शादी और सिंगल रहने पर अपनी सोच साफ कर दी है. हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल जर्नी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है.’ मुनमुन ने साफ किया कि वे अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हैं.
इस वीडियो में वे अलग-अलग देशों में घूमती, ट्रेकिंग करती और बेफिक्र होकर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके इस बिंदास अंदाज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं .
मुनमुन ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि शो में ‘बबीता जी’ के रोल के लिए जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने ही उनके नाम की सिफारिश मेकर्स से की थी. दिलीप जोशी ने सिर्फ उनकी ही नहीं, बल्कि अमित भट्ट (बापूजी) और दिशा वकानी (दयाबेन) के नाम का सुझाव भी दिया था. मुनमुन पिछले कई सालों से इस शो का हिस्सा हैं और दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं (Munmun Dutta).
यह भी पढ़ें:‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है रणबीर कपूर की रामायण! बॉक्स ऑफिस पर नई जंग छिड़ने की उम्मीद
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…