मनोरंजन

डर गए नसीरुद्दीन शाह? दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट करने वाली पोस्ट हुई गायब, ट्रोलर्स ने जमकर लगाई लताड़

Sardaar Ji 3 Controversy: ‘सरदार जी 3’ विवाद पर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में किए गए फेसबुक पोस्ट को डिलीट करने के बाद अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं. ‘X’पर नसीरुद्दीन शाह को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

ट्रोलर्स के निशाने पर आए नसीरुद्दीन शाह

एक यूजर ने शाह के डिलीट किए हुए पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करके लिखा,

”नसीरुद्दीन शाह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ सोशल मीडिया से हटाया है, अपने दिमाग से नहीं. वह भारत का कभी समर्थन नहीं करते और कभी करेंगे भी नहीं.”

दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ”याद आ गया होगा कि पैसा कमाने के लिए कहां जाना पड़ेगा.”

अन्य यूजर ने लिखा, ”नसीरुद्दीन ने पोस्ट डिलीट कर दी… लगता है, डर गए हैं.”

एक और यूजर ने लिखा, ”डरपोक, ये लोग तभी बोलते हैं जब उनके साथ ज्यादा लोग होते हैं.”

दिलजीत दोसांझ के स्पोर्ट में बोले थे नसीरुद्दीन

दिलजीत की नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं, जिसके चलते लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं.

यह फिल्म भारत में नहीं, बल्कि विदेशों और पाकिस्तान में रिलीज की गई है.

इस मामले में नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था. अब उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया है.”

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं, निर्देशक हैं. लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में कोई जहर नहीं भरा हुआ था. लेकिन कुछ गुंडे भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच रिश्ते और मेल-जोल खत्म करना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे. मेरे खुद के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं, और मुझे उनसे मिलने या प्यार करने से कोई नहीं रोक सकता. जो लोग कहेंगे ‘पाकिस्तान जाओ’, उन्हें मेरा जवाब है ‘कैलासा जाओ.”


ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी को HC से झटका, एक्स वाइफ को हर महीना देने होंगे 4 लाख रुपये


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

1 hour ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

1 hour ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

4 hours ago