राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद
Raja Bhaiya: लखनऊ की एक पॉश सोसायटी में बीती रात कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता और प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपनी बहन के घर जाकर जमकर बवाल काटा. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर जाकर समझाइश करनी पड़ी.
दरअसल लखनऊ के हजरतगंज इलाके के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह अपनी मां के साथ रहती हैं. देर रात भानवी सिंह अपनी बहन के घर पहुंची, लेकिन बहन ने गेट नहीं खोला. जिसपर भानवी सिंह भड़क उठीं और हंगामा खड़ा कर दिया. बवाल बढ़ता देख साध्वी सिंह ने 112 पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला ली. पुलिस ने समझाइश कर भानवी सिंह को वापस भेजा.
बहन साध्वी सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह प्रॉपर्टी को लेकर लगातार उनके घर आकर मां और बाप को धमकाती हैं. वो अक्सर विवाद करती रहती हैं. इसी सिलसिले में वो मंगलवार की रात उनके यहां पहुंची और हंगामा किया.
बता दें कि, भानवी सिंह का अपने पति बाहुबली विधायक राजा भैया से कानूनी विवाद चल रहा है. उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक का मामला दायर किया है. पारिवारिक अदालत में दाखिल एक हलफनामे में भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.
भानवी सिंह ने राजा भैया पर 1994 में शादी के बाद से ही घरेलू हिंसा, दुर्व्यवहार और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं भानवी सिंह ने राजा भैया पर कई महिलाओं से संबंध होने और अक्सर डांस बार जाने का आरोप लगाया है.
फिलहाल राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है.
– भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…