उर्फी जावेद
Urfi Javed : उर्फी जावेद, जिन्हें अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड ड्रेसेज और अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है, हाल ही में बेहद बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुईं. उर्फी ने इस लुक को इंस्टाग्राम पर तो पोस्ट नहीं किया है लेकिन लोगों की नजरों से वो बच नहीं सकी हैं.
बता दें कि उर्फी को हाल ही में एक बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज में देखा गया लेकिन बोल्डनेस शायद इस बार खुद पर भी भारी पड़ गई. उर्फी शायद अपने ही लुक से शर्मा गई हैं क्योंकि उन्हें सिर झुकाकर, बदन ढकते हुए स्पॉट किया गया है.
उर्फी जावेद को हाल ही में, एक शूटिंग लोकेशन पर स्पॉट किया गया. उर्फी ने लाइलैक रंग की एक ड्रेस पहनी हुई थी जो काफी ज्यादा बोल्ड है. इस ड्रेस में एक अजीबोगरीब जगह पर बड़ा सा छेद है और यह टाइट भी काफी है. उर्फी के आगे पीछे भी कई लोग हैं और इस फोटो को ETimes ने एक्स्क्लूसिवली लिया है.
उर्फी को अपनी ही ड्रेस और स्टाइल से शर्म आ गई है. दरअसल, उर्फी को जिस तरह स्पॉट किया गया है, वो अपने शरीर को एक बड़ी डेनिम जैकिट से कवर कर रही हैं और हाथ उन्होंने अपना सिर भी झुका रखा है. उर्फी के हाथ में कॉफी का एक मग भी है.
सोशल मीडिया की बात करें तो उर्फी का आखिरी पोस्ट कोई न्यूड य बोल्ड लुक नहीं बल्कि एक बेहद खूबसूरत लुक है जिसमें उन्हें देखकर फैन्स को अनारकली की याद आ गई है.
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…