मनोरंजन

Urfi Javed: चेहरे पर नकाब और जाली वाली ड्रेस, उर्फी जावेद के अतरंगी फैशन से फ़ैंस हैरान

Urfi Javed:  उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहती हैं. कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं.  एक बार फिर उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.  दरअसल, इस बार वह नेट की ड्रेस पहनकर घर से निकलीं. इसके साथ उर्फी ने चेहरे पर नकाब सरीखा मास्क पहना हुआ है.  ग्रीन कलर की इस ड्रेस में उर्फी का लुक बेहद बोल्ड लग रहा है. यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं.

उर्फी जावेद ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की तस्वीरें

उर्फी जावेद ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं.  इसके अलावा विरल भियानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह यही ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने गोल्डन नेकलेस भी पहना हुआ है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी हमेशा की तरह बिंदास अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri Movies: खेसारी और निरहुआ की ये भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं इतने करोड़ की कमाई, देखें लिस्ट

उर्फी के इस लुक पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगाते आ रहे नजर

उर्फी के इस लुक पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनसे इस तरह की ड्रेस न पहनने की गुजारिश करते भी दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ हद है मैम! आपने नेट को भी नहीं छोड़ा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस अवतार में क्यों आई हो?’ एक यूजर ने लिखा, ‘आपको ठंड नहीं लगती क्या?’

 

उर्फी  की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उर्फी ने अपनी ड्रेस को लेकर सनसनी मचाई हो. इससे पहले भी वह इस तरह के प्रयोग करती रही हैं. उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि उनके पोस्ट तुरंत वायरल होते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

5 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

14 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

15 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

22 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

50 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

59 minutes ago