देश

UP Bypolls Result: खतौली में बीजेपी को झटका, मैनपुरी में जीत के बाद बोलीं डिंपल यादव- ये नेताजी की जीत

UP Bypolls Election 2022 Result: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने विपक्षियों को बुरी तरह पटखनी देकर बड़ी जीत दर्ज की है. डिंपल यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज शाक्य से 2 लाख 88 हजार वोटों से बुरी तरह हरा दिया है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के रघुराज शाक्य को बड़ी शिकस्त दी है. तो वहीं खतौली में भी सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार मदन भैया ने बीजेपी के प्रत्याशी को हरा दिया है.

मैनपुरी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद  डिंपल यादव ने कहा कि ये नेताजी की जीत है. वहीं इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी बयान समाने आया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं. मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं.

किसको मिले कितने वोट

मैनपुरी में हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6 लाख 18 हजार से ज्यादा वोट मिले तो वहीं वहीं बीजेपी प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 3 लाख 29 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. डिंपल ने कुल 2 लाख 88 हजार वोटों से जीत हासिल की है.

सपा का गढ़ है मैनपुरी

इस उपचुनाव में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने पुरानी सियासी अदावत को भुलाकर एक साथ डिंपल के लिए चुनाव प्रचार किए थे. इतना ही नहीं, पूरा सैफई परिवार इस चुनाव में एक साथ दिखा. मैनपुरी सपा का गढ़ रहा है, इस सीट पर लंबे समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है.

मुलायम सिंह यादव के निधन बाद खाली हुई इस सीट को बचाना सैफई परिवार के एक बड़ा चुनौती है. अब इस सीट को बचाने के लिए अखिलेश यादव खुद मैदान में उतर कर चुनाव की कमान अपने हाथों में ले रखा था. समाजवादी पार्टी ने यहां से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है. तो वहीं, बीजेपी ने कभी सैफई परिवार के करीबी रहे रघुराज शाक्य को उम्मीदवार बनाया है.

सपा ने लगाए थे पुलिस-प्रशासन पर आरोप

समाजवादी पार्टी ने पुलिस और प्रशासन पर चुनाव के दौरान कई तरह के आरोप लगाए थे. अखिलेश यादव ने कहा था कि ऐसा लग रहा है जैसे ये चुनाव सपा और पुलिस प्रशासन से हो रहा है. इस बात को लेकर कई बार सपा की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इटावा और मैनपुरी के डीएम और पुलिस कप्तानों से जवाब मांगा था.

ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls Results: रामपुर में किसके सिर सजेगा ताज? भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर

बहरहाल, समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट, खतौली और रामपुर विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए. कुछ ही घंटों में रुझान नतीजों में तब्दील होने लगेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago