Urvashi Dholakia Interview: सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के आइकॉनिक किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं इस दिग्गज टीवी अभिनेत्री की असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. राजीव खंडेलवाल के शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के उन पन्नों को खोला है, जिसके बारे में फैंस शायद ही जानते होंगे.
दिग्गज टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने राजीव खंडेलवाल के शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि 6 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू करने के बाद, बहुत कम उम्र में उनकी शादी हुई और वह 17 साल में मां बन गईं. करियर, शादी और बच्चे को एक साथ संभालने के इस मुश्किल सफर में उनके माता-पिता ने उनका पूरा साथ दिया, जिसके दम पर आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं (Urvashi Dholakia Struggle).
एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब देश में कलर्ड टीवी का दौर शुरू हुआ, तभी से उनके सिर पर एक्टिंग का भूत सवार हो गया था. एक दिन उन्होंने अपनी मां से कह दिया कि वह अब टीवी नहीं देखेंगी. मां को लगा कि बेटी अब पढ़ाई पर ध्यान देगी, लेकिन असल में उर्वशी टीवी देखना नहीं, बल्कि टीवी के अंदर जाकर खुद एक्टिंग करना चाहती थीं. इसी जिद ने उन्हें महज 6 साल की उम्र में कैमरे के सामने ला खड़ा किया.
उर्वशी की जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती तब शुरू हुई जब बहुत कम उम्र में उनकी शादी हो गई. शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह सिर्फ 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं. इतनी छोटी उम्र में शादी, मातृत्व (Motherhood) और एक्टिंग करियर को एक साथ संभालना उनके लिए कांटों की राह पर चलने जैसा था. हालांकि, बचपन से काम करने के कारण जिम्मेदारियां उठाना उनकी आदत बन चुका था.
अपने इस मुश्किल सफर को याद करते हुए उर्वशी भावुक हो गईं. उन्होंने अपनी कामयाबी और हिम्मत का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया. उर्वशी ने कहा कि समाज के तानों और मुश्किल वक्त में उनके माता-पिता हमेशा उनके पीछे एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े रहे. उर्वशी का यह दर्द और हौसला सुनकर होस्ट राजीव खंडेलवाल भी काफी इमोशनल नजर आए.
यह भी पढ़ें: सूर्या का पत्ता साफ, श्रेयस अय्यर ही क्यों बने टी-20 के नए बॉस? जानें वो 3 बड़े कारण जिसने पलट डाली पूरी बाजी
-भारत एक्सप्रेस
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…