Tonk News
Tonk News: टोंक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग के सिटी एईएन नवनीत सिंह गुर्जर और उसके कथित दलाल मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कालीडूंगरी स्थित डिस्कॉम कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि एक परिवादी ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि सिटी एईएन नवनीत सिंह गुर्जर उसका बिजली मीटर खोलकर ले गए और अब 55 हजार रुपये की वीसीआर भरने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहे हैं.
शिकायत के सत्यापन के दौरान एईएन द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगना सामने आया. इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई, लेकिन आरोपी एईएन के जयपुर से टोंक अप-डाउन करने के कारण वह पहले दिन कार्रवाई से बच निकला.
शुक्रवार को एसीबी ने दोबारा जाल बिछाया और परिवादी को 20 हजार रुपये के केमिकल लगे नोट देकर डिस्कॉम कार्यालय भेजा. आरोप है कि एईएन नवनीत गुर्जर के निर्देश पर कार्यालय में संविदा पर कार्यरत मोहम्मद शाजिम ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी जेब में रख ली. इसके तुरंत बाद एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
एसीबी की एक अन्य टीम जयपुर के मानसरोवर स्थित एईएन नवनीत गुर्जर के आवास पर भी तलाशी अभियान चला रही है. वहीं जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की यह राशि आखिर किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह की राजनीति में बंपर वापसी! BJP ने बनाया बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस के लिए कजोड़ गुर्जर की रिपोर्ट
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: